Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रोड पर बवाल, के. कविता का CM रेवंत पर तंज, बोलीं- यह कूटनीति नहीं चापलूसी

Telangana News: हैदराबाद में एक सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' करने के फैसले पर के. कविता ने CM रेवंत रेड्डी पर आत्म-सम्मान की कीमत पर चापलूसी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 17, 2026 | 04:33 PM

के. कविता (फोटो सोर्स- @OfficeOfKavitha)

Follow Us
Follow Us:

K Kavitha Donald Trump Avenue Case: तेलंगाना जागृति की संस्थापक और अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने हैदराबाद की एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि तेलंगाना में कई ऐसी महान हस्तियां हैं जिन्होंने असल में इस राज्य को बनाया है, फिर भी मुख्यमंत्री एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखना चाहते हैं।

यह अपने लोगों का अपमान: कविता

तेलंगाना सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कविता ने एक्स हैंडल पर लिखा, तेलंगाना में कई ऐसी महान हस्तियां हैं जिन्होंने असल में इस राज्य को बनाया है, फिर भी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखना चाहते हैं। आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने तेलंगाना के लिए क्या किया है? असल में, अमेरिका में रहने वाले हमारे लाखों छात्र और प्रवासी उनकी अनिश्चित नीतियों के कारण हमेशा डरे रहते हैं। किसी बड़ी सड़क का नाम उनके नाम पर रखना हमारे अपने लोगों का अपमान है।

Telangana has so many legends who actually built this state, yet CM Revanth Reddy wants to name a road “Donald Trump Avenue.” What exactly has Donald Trump ever done for Telangana? In fact, millions of our students and diaspora living in the US live in constant fear of his… — Kavitha Kalvakuntla (@RaoKavitha) June 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

UP Election 2027: अखिलेश ने चला ‘ब्राह्मण कार्ड’ तो मायावती को याद आया 2007, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Indo Pacific Command: मोदी ट्रंप की G7 मुलाकात से पहले अमेरिका ने हटाया इंडो पैसिफिक कमांड से “इंडो”

G7 Summit Moments: G7 में मेलोनी ने छोड़ी स्मोकिंग, ट्रंप ने मांगी मैक्रॉन की घड़ी, जानें G7 समिट के कुछ लम्हे

Trump Netanyahu: G-7 समिट से डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को दी चेतावनी, कहा- अब जिम्मेदार बनें

मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप

कविता ने अपने पोस्ट में लिखा, ग्लोबल कंपनियां हैदराबाद में टैलेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और मुनाफे के लिए निवेश करेंगी न कि सड़क के साइनबोर्ड पर की गई राजनीतिक चापलूसी की वजह से। अगर इससे कुछ हासिल हो सकता है, तो वह है आपके परिवार के सदस्यों के लिए वीजा मंजूरी। यह कूटनीति नहीं है। यह बस अपनी पहचान और आत्म-सम्मान की कीमत पर सस्ती अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने की कोशिश है।

ये भी पढे़ं- UP Election 2027: अखिलेश ने चला ‘ब्राह्मण कार्ड’ तो मायावती को याद आया 2007, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

क्या है पूरा मामला?

बता दें, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार अगले हफ्ते हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रम्प एवेन्यू’ का उद्घाटन करने जा रही है। साइबरबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक प्रमुख सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया है। पिछले साल दिसंबर 2025 में रेवंत रेड्डी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा था।

K kavitha opposes revant reddy donald trump avenue road hyderabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 04:33 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • K Kavitha
  • Latest News
  • Telangana
  • Telangana CM Revanth Reddy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.