Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार

Telangana Electric Bus Fire: तेलंगाना के करीमनगर में एक इलेक्ट्रिक बस में भीषण आग लग गई, जिसमें 41 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 21, 2026 | 02:31 PM

तेलंगाना में इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

TGSRTC Electric Bus Fire News In Hindi: तेलंगाना में रविवार का दिन हादसों के नाम रहा, जहां एक तरफ करीमनगर जिले में एक इलेक्ट्रिक बस आग का गोला बन गई, वहीं दूसरी तरफ यदाद्रि भुवनागिरि जिले में एक बड़े सड़क हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राहत की बात यह रही कि इन दोनों ही बड़ी घटनाओं में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई।

मौत के मुंह से सुरक्षित निकले 41 यात्री

करीमनगर जिले के अलुगुनूर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (TGSRTC) की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। यह बस करीमनगर से हैदराबाद की ओर जा रही थी और इसमें कुल 41 यात्री सवार थे।

पुलिस के अनुसार, जैसे ही बस अलुगुनूर के पास टिम्मापुर मंडल में पहुंची बस के इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और यात्रियों को नीचे उतरने की चेतावनी देते हुए कहा कि सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल जाएं, इतना बोलने के कुछ देर बाद बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे के बोपदेव घाट पर डेकोरेशन गोदाम में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट से 30 लाख का मंडप का सामान जलकर राख

जबलपुर: कबाड़खाने में लगी भीषण आग, एक के बाद एक हुए कई धमाकों से फैली दहशत, हादसे में कोई हताहत नहीं

Dominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू

मोहाड़ी के जांब गांव में भीषण आग, पांच किसानों का सालभर का चारा जलकर राख

जलकर खाक हुई बस

आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का केवल ढांचा ही शेष बचा था। टीजीएसआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है।

కరీంనగర్-2 డిపోకు చెందిన ఎలక్ట్రిక్ ఆర్టీసీ బస్సులో అగ్నిప్రమాదం కరీంనగర్ నుండి హైదరాబాద్ వెళ్తుండగా తిమ్మాపూర్ మండలం ఎల్ఎండీ సమీపంలో సాంకేతిక లోపంతో ఆకస్మాత్తుగా చెలరేగిన మంటలు అప్రమత్తమై ప్రయాణికులను సురక్షితంగా కిందికి దించిన డ్రైవర్, కండక్టర్ పూర్తిగా దగ్ధమైన బస్సు..… pic.twitter.com/N0P003fjT3 — Telugu Scribe (@TeluguScribe) June 21, 2026

इससे पहले 29 मार्च को हनुमाकोंडा बस डिपो में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी, जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर बस में आग किन कारणों से लगी।

हाइवे पर कंटेनर पलटने से लगा भीषण जाम

इसी रविवार को एक अन्य दुर्घटना तेलंगाना के यदाद्रि भुवनागिरि जिले में हुई। चौटुपल मंडल के बोरालागुडम के पास सौर ऊर्जा उपकरण लेकर चेन्नई जा रहा एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में ट्रक चालक या किसी अन्य को चोट नहीं आई, लेकिन इसके चलते हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

यह भी पढ़ें:-  ‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

विजयवाड़ा से हैदराबाद की ओर आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए दो क्रेनें तैनात कीं ताकि ट्रक को रास्ते से हटाया जा सके। इसके साथ ही वाहन चालकों को राहत देने के लिए कुछ स्थानों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

Telangana road accidents electric bus fire karimnagar highway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 02:30 PM

Topics:  

  • Fire
  • Hyderabad
  • Telangana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.