Allu Arjun Appears Before Court Through Video Conferencing Files Regular Bail Plea
कैदी नंबर 11 के तौर पर अदालत में पेश हुए अल्लू अर्जुन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दायर की याचिका
अल्लू अर्जुन कैदी नंबर 11 के तौर पर अदालत में पेश हुए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने नियमित जमानत की याचिका दायर की। बता दें कि जनवरी महीने में 12 तारीख के करीब उनके अंतिम जमानत की अवधि समाप्त हो जाएगी।
भगदड़ मामले में अदालत के समक्ष पेश हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन
Follow Us
Follow Us :
हैदराबाद: ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी अभिनेता अल्लू अर्जुन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश हुए। मामले में आरोपी नंबर 11 के तौर पर नामजद अल्लू अर्जुन ने अदालत में नियमित जमानत के लिए याचिका भी दायर की। जिसपर 30 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है।
घटना के संबंध में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए अभिनेता अल्लू अर्जुन नामपल्ली की अदालत के समक्ष पेश हुए थे, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अभिनेता की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को समाप्त हो गई। आगे की कार्यवाही के तहत उन्हें अदालत के समक्ष पेश होना था और वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए।
अल्लू अर्जुन को जेल भेजे जाने के तुरंत बाद, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह (13 दिसंबर से) के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी और उन्हें 14 दिसंबर को जेल से रिहा कर दिया गया था। 12 जनवरी के पहले अगर उन्हें नियमित जमानत नहीं मिलती है तो फिर उनकी गिफ्तार हो सकती है। इसीलिए उन्होंने नियमित जमानत की अर्जी दाखिल की है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन पर गिरफ्तारी की तलवार अभी भी लटकी हुई है।
चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा 2” के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की होड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, जिसकी वजह से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया। घटना के बाद शहर की पुलिस ने मृतक महिला के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर चिक्कडपल्ली थाने में भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल घायल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसके तबीयत में सुधार हो रहा है ऐसी जानकारी मिली है।
Allu arjun appears before court through video conferencing files regular bail plea