Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐल्फा के लिए आलिया भट्ट ने वसूले 25 करोड़, शरवरी की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान, दोनों के बीच इतना बड़ा है फर्क

Alpha Cast Fees: 'ऐल्फा' रिलीज के बाद फिल्म की स्टारकास्ट की फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट ने फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये चार्ज किए, जबकि शरवरी वाघ को 3 करोड़ रुपये मिले।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 04, 2026 | 05:20 PM

आलिया भट्ट और शरवरी की ऐल्फा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Alia Bhatt Fees Alpha: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘ऐल्फा’ रिलीज के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को पहले दिन दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला और इसने ओपनिंग डे पर करीब 9 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। हालांकि उसी हफ्ते कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के कारण इसकी कमाई पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीमेल-लीड स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘ऐल्फा’ के लिए आलिया भट्ट ने 25 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। फिल्म में वह ‘सीता’ उर्फ ऐल्फा किलर का किरदार निभा रही हैं, जिसे बचपन से ही खतरनाक मिशनों के लिए ट्रेन किया गया है। यह किरदार पारंपरिक बॉलीवुड हीरोइन की छवि से अलग है। फिल्म में आलिया कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करती नजर आई हैं और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

शरवरी वाघ की फीस कितनी

फिल्म में शरवरी वाघ ने ‘दुर्गा कौल’ नाम की स्पाई का रोल निभाया है। वह कहानी में आलिया भट्ट के साथ मिलकर मिशन को अंजाम देती दिखाई देती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शरवरी को इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये फीस मिली है। यानी फीस के मामले में आलिया भट्ट को शरवरी की तुलना में लगभग 8 गुना ज्यादा भुगतान किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुझे शराब की लत थी… ‘बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, लेस्बियन होने की अफवाहों पर भी हुईं ट्रोल

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी पर सोमी अली का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- सही साथी मिले तो कभी देर नहीं होती

सेंसर बोर्ड से लंबी जंग के बाद OTT पर आई ‘सतलुज’, पहले ‘पंजाब 95’ के नाम से थी चर्चा में

India’s Got Latent 2: ‘चंदू चायवाले’ के फैन निकले समय रैना, बोले- कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर

फिल्म में नजर आए कई बड़े सितारे

‘ऐल्फा’ में बॉबी देओल मुख्य विलेन के रोल में हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने इस किरदार के लिए 6 से 8 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं अनिल कपूर फिल्म में कर्नल विक्रांत कौल की अहम भूमिका निभा रहे हैं और उनकी फीस करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म में दो बड़े कैमियो भी दर्शकों को देखने को मिले।

ये भी पढ़ें- आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी पर सोमी अली का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- सही साथी मिले तो कभी देर नहीं होती

ऋतिक रोशन और दिया मिर्जा का कैमियो

ऋतिक रोशन ने अपने लोकप्रिय किरदार कबीर के रूप में खास एंट्री की, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं दिया मिर्जा ने जानकी के छोटे लेकिन बेहद अहम रोल में दर्शकों का ध्यान खींचा। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘ऐल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर कितना दम दिखा पाती है।

Alia bhatt sharvari wagh bobby deol anil kapoor film alpha cast fees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 05:20 PM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.