Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मुझे शराब की लत थी… ‘बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, लेस्बियन होने की अफवाहों पर भी हुईं ट्रोल

Mouni Roy Controversy: हाल ही में मौनी रॉय को लेकर चौंकाने वाले दावे के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। टीवी की फेमस नागिन पर हर समय नशे में रहने के गंभीर आरोप लगे हैं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 04, 2026 | 05:00 PM

मौनी रॉय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bollywood Actress Alcohol Addiction: बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपी कहानियां अक्सर आम लोगों को हैरान कर देती हैं। इस बार एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक बेहद पॉपुलर अभिनेत्री इन दिनों विवादों के घेरे में आ गई हैं।

हाल ही में इस अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसे चौंकाने वाले दावे किए हैं जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस सनसनीखेज रिपोर्ट के सार्वजनिक होते ही फैंस के बीच एक बहस छिड़ गई है और लोग इस पूरी कहानी की सच्चाई जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

एक दावे ने पूरी इंडस्ट्री को किया हैरान

टीवी स्क्रीन पर इच्छाधारी नागिन का रोल निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ है। खबरों के अनुसार एक सीनियर जर्नलिस्ट ने मौनी रॉय की जीवनशैली को लेकर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। जिसमें दावा किया गया है कि यह खूबसूरत अदाकारा असल जिंदगी में अत्यधिक नशे की आदी हो चुकी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी पर सोमी अली का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- सही साथी मिले तो कभी देर नहीं होती

सेंसर बोर्ड से लंबी जंग के बाद OTT पर आई ‘सतलुज’, पहले ‘पंजाब 95’ के नाम से थी चर्चा में

India’s Got Latent 2: ‘चंदू चायवाले’ के फैन निकले समय रैना, बोले- कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर

आमिर खान की शादी को मिला कुदरत का आशीर्वाद, बारिश ने बढ़ाई खुशी, गौरी स्प्रैट के नाम होगी एक्टर की जिंदगी

रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि वह बिना शराब के एक पल भी नहीं रह पाती हैं और दिन के 24 घंटे नशे की हालत में चूर रहती हैं। इस तरह के दावों ने न सिर्फ उनके फैंस को तगड़ा झटका दिया है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

पर्सनल लाइफ को लेकर पहले भी बन चुकीं है चर्चा

यह पहली बार नहीं है जब इस मौनी रॉय का नाम किसी बड़े विवाद के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी उनकी व्यक्तिगत पसंद और रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं। बीते कुछ दिनों में उन पर लेस्बियन होने के आरोप भी लग चुके हैं जो काफी समय तक चर्चा का विषय बने रहे थे।

हालांकि सितारों की लाइफ में इस तरह के आरोपों का आना कोई नई बात नहीं है लेकिन इन पुरानी और नई कड़ियों को जोड़कर अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगाने में जुटे हुए हैं।

फैंस के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ गई एक नई जंग

इस सनसनीखेज दावे के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ मौनी रॉय के कट्टर समर्थक इन दावों को पूरी तरह से मनगढ़ंत, बेबुनियाद और केवल सस्ती पॉपुलैरिटी हासिल करने का जरिया बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: India’s Got Latent 2: ‘चंदू चायवाले’ के फैन निकले समय रैना, बोले- कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर

तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस ग्लैमरस दुनिया के स्याह सच को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। मौनी रॉय के चाहने वाले लगातार सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट लिख रहे हैं और इस तरह की खबरों को फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फैंस का यह गुस्सा साफ तौर पर जाहिर करता है कि वे अपनी पसंदीदा स्टार की छवि को बिगड़ते नहीं देख सकते।

हाल ही में उन्होंने और उनके पति सूरज नांबियार ने शादी के चार साल बाद अलग होने की पुष्टि की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की निजी जिंदगी और सेक्सुअलिटी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

Mouni roy mouni roy controversy alcohol addiction rumours and personal life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 05:00 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Mouni Roy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.