Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी पर सोमी अली का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- सही साथी मिले तो कभी देर नहीं होती

Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की 5 जुलाई को होने वाली शादी पर अभिनेत्री सोमी अली ने भावुक पोस्ट शेयर किया है। सोमी अली ने कहा कि प्यार और खुशी की कोई उम्र नहीं होती।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 04, 2026 | 04:52 PM

सोमी अली, आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Somy Ali Reaction On Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर लगातार नई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 5 जुलाई को होने वाली इस निजी शादी से पहले अब अभिनेत्री सोमी अली ने भी कपल को दिल से शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि प्यार और खुशी का किसी उम्र या समय से कोई संबंध नहीं होता।

सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि प्यार किसी कैलेंडर या उम्र का मोहताज नहीं होता। अगर किसी इंसान को जीवन के किसी भी पड़ाव पर अपना सही साथी मिल जाए, तो वह पल उतना ही खूबसूरत होता है जितना युवा उम्र में प्यार मिलना। प्यार के लिए खुला दिल हमेशा जश्न मनाने की चीज है, आलोचना करने की नहीं।

आमिर-गौरी के नए सफर के लिए दी शुभकामनाएं

अपने लंबे संदेश में सोमी अली ने आमिर और गौरी को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई देते हुए लिखा कि कुछ लोग पूरी जिंदगी सही साथी की तलाश में बिता देते हैं। अगर वह तलाश किसी भी उम्र में शादी तक पहुंचती है, तो उसे देर नहीं बल्कि सही समय कहा जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों का रिश्ता हमेशा प्यार, हंसी और खुशियों से भरा रहे। सोमी के अनुसार, साथ में उम्र बढ़ाना जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।

सम्बंधित ख़बरें

सेंसर बोर्ड से लंबी जंग के बाद OTT पर आई ‘सतलुज’, पहले ‘पंजाब 95’ के नाम से थी चर्चा में

India’s Got Latent 2: ‘चंदू चायवाले’ के फैन निकले समय रैना, बोले- कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर

आमिर खान की शादी को मिला कुदरत का आशीर्वाद, बारिश ने बढ़ाई खुशी, गौरी स्प्रैट के नाम होगी एक्टर की जिंदगी

‘मातृभूमि’ के सर्टिफिकेट पर नहीं अटकी बात, सलमान खान की टीम ने अफवाहों को बताया झूठ

ये भी पढ़ें- आमिर खान की शादी को मिला कुदरत का आशीर्वाद, बारिश ने बढ़ाई खुशी, गौरी स्प्रैट के नाम होगी एक्टर की जिंदगी

5 जुलाई को होगी निजी शादी

बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को एक निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर ने खुद बताया था कि यह शादी बेहद सादगी से उनके घर पर होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर ने कहा था कि उन्हें लोगों की दुआओं की जरूरत है ताकि वे अपनी नई जिंदगी खुशहाल तरीके से शुरू कर सकें।

Somy ali reaction on aamir khan wedding third marriage gauri spratt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 04:52 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.