बर्थडे से पहले फैमिली संग छुट्टियों पर आलिया भट्ट, रणबीर-राहा के साथ हांगकांग में मस्ती का वीडियो वायरल
Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट अपने जन्मदिन से पहले पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ हांगकांग में छुट्टियां मनाती नजर आईं। पार्क में मस्ती करते तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Hong Kong Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च 2026 को अपना 33वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। जन्मदिन से पहले वह अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ हांगकांग में छुट्टियां एंजॉय करती नजर आईं। इस फैमिली ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वायरल तस्वीरों में आलिया, रणबीर और राहा को एक पार्क में साथ समय बिताते देखा जा सकता है। तीनों बेहद खुश और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में परिवार को हाथ में हाथ डाले रंग-बिरंगी सीढ़ियों पर चढ़ते और पार्क में घूमते देखा गया। इस क्यूट मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं आलिया और रणबीर की तस्वीरें
इस वेकेशन के दौरान आलिया भट्ट कैजुअल और कंफर्टेबल लुक में नजर आईं। उन्होंने हूडी के ऊपर विंटर जैकेट पहनी हुई थी, जो उनके ट्रैवल स्टाइल को परफेक्ट बना रही थी। वहीं रणबीर कपूर डेनिम आउटफिट और सनग्लासेस में काफी कूल दिखाई दिए। उनकी बेटी राहा कपूर रेड ट्रैकसूट में बेहद प्यारी लग रही थी और अपने माता-पिता का हाथ पकड़कर पार्क में घूमती दिखाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt with Raha Kapoor in Hong Kong to celebrate Alia’s Birthday ❤️ pic.twitter.com/UxhiPIAZ32 — RKᵃ (@seeuatthemovie) March 13, 2026
बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने खास मौकों को फैमिली के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि कई सितारे जन्मदिन या खास अवसरों पर छोटे फैमिली वेकेशन प्लान करते हैं, ताकि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जा सके। आलिया और रणबीर का यह हांगकांग ट्रिप भी कुछ ऐसा ही खास पल बन गया है।
कपल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर ने ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस मेगा प्रोजेक्ट का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।
ये भी पढ़ें- Oscars में इन 5 भारतीय फिल्मों का रहा है जलवा, एक ने तो बॉक्स ऑफिस पर रच दिया था इतिहास
वहीं आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह एक स्पाई एक्शन फिल्म है, जिसमें वह बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी। फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। व्यस्त करियर के बावजूद आलिया और रणबीर का परिवार के साथ बिताया गया यह समय फैंस के लिए खास बन गया है, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
