Ramayana Part 2 के सेट से सामने आई रणबीर कपूर की तस्वीर, मां कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन संग दिखा खास बॉन्ड

Ranbir Kapoor With Indira Krishnan: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ पार्ट 2 के सेट से नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह माता कौशल्या का किरदार निभा रहीं इंदिरा कृष्णन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
ranbir kapoor poses with kaushalya maa
रणबीर कपूर, इंदिरा कृष्णन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranbir Kapoor Poses With Kaushalya Maa: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हाल ही में फिल्म के दूसरे भाग के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस फोटो में रणबीर कपूर अपनी ऑन-स्क्रीन मां कौशल्या का किरदार निभा रहीं इंदिरा कृष्णन के साथ नजर आ रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों कलाकार इससे पहले फिल्म एनिमल में भी साथ काम कर चुके हैं। उस फिल्म में इंदिरा कृष्णन ने रणबीर कपूर की सास का किरदार निभाया था। हालांकि उस फिल्म में दोनों के बीच तनावपूर्ण रिश्ता दिखाया गया था, लेकिन अब ‘रामायणम्’ में उनका रिश्ता बिल्कुल अलग नजर आएगा। इस बार इंदिरा कृष्णन भगवान राम की माता कौशल्या के रोल में दिखाई देंगी।

इंदिरा कृष्णन ने शेयर की रणबीर कपूर संग तस्वीर

इंदिरा कृष्णन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की, जो कथित तौर पर ‘रामायण पार्ट 2’ के सेट से है। तस्वीर में रणबीर क्लीन-शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए इंदिरा ने एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने रणबीर की एक्टिंग और उनके व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की।

अपने पोस्ट में इंदिरा कृष्णन ने लिखा कि एक अच्छे अभिनेता के लिए वास्तविक अनुभव, कल्पना और सहानुभूति बेहद जरूरी होती है। उन्होंने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक ऐसे कलाकार हैं, जिनकी परफॉर्मेंस दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। साथ ही उन्होंने लिखा, “लव यू आरके, चमकते रहो… तुम्हारे साथ बिताया दिन बहुत शानदार रहा।”

वायरल पोस्ट पर फैंस ने की जमकर तारीफ

जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें फिल्म में “राम और कौशल्या मां” को देखने का बेसब्री से इंतजार है। कुछ फैंस ने कहा कि पौराणिक किरदारों में दोनों की केमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा।

इस फिल्म का निर्देशन नीतिश तिवारी कर रहे हैं और यह दो भागों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दूसरे भाग की कहानी सीता के अपहरण के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म में सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं, जबकि हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे। इसके अलावा रावण के किरदार में यश के जुड़ने की खबर भी सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि ‘रामायण’ का पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा सकता है, जबकि इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com