Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम

Lock Upp 2 को जीतने के 2 सबसे प्रबल दावेदार माने जाने वाले शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती में एक टास्क ने दूरियां ला दी है। दरअसल फाइनलिस्ट बनने की रेस में हर्षद ने शिवांगी को पीछे छोड़ दिया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 03, 2026 | 01:18 PM

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Lock Upp 2 Harshad Chopda First Finalist: नेटफ्लिक्स के मसालेदार रियलिटी शो लॉकअप 2 में इस हफ्ते फुल टू एंटरटेनमेंट का तड़का लगने जा रहा है। शो जल्द ही अपने फिनाले वीक में प्रवेश करने वाला है।

हालांकि फिनाले से पहले इस शो के दो सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने शो का पूरा रुख ही बदल लिया है। इस खुलासे के बाद हर्षद चोपड़ा इस शो के पहले फाइलिस्ट बन गए है। लेकिन उनकी इस खुशी में शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

टास्क ने बदला खेल

शो के लेटेस्ट एपिसोड को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स शिवांगी और हर्षद के बीच दूरी लाने के लिए जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आए। दरअसल, फाइनल राउंड के टास्क के दौरान शो के होस्ट रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक दावत पर बुलाया और इस टास्क के नियम बताए कि उनके पास सिर्फ 60 मिनट का समय है। इस टास्क के अंतर्गत एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स को डाइनिंग टेबल छोड़कर बाहर जाना था और जो भी खिलाड़ी आखिर तक उस टेबल पर टिका रहेगा, वही शो का पहला फाइनलिस्ट बनेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Kangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?

बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन

फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा

भोजपुरी बवाल के पहले एपिसोड में पवन सिंह की पर्सनल लाइफ से लेकर निक नेम तक हुआ खुलासा, फैंस रह गए हैरान

एक-एक कर बाहर होते गए कंटेस्टेंट्स

टास्क के दौरान सबसे पहले श्रेया कालरा को स्पेशल एडवांटेज मिला, जिसके बाद उन्होंने टेबल छोड़ दी। इसके बाद योगेश रावत ने 10 लाख रुपये का ऑफर स्वीकार कर गेम से बाहर होने का फैसला किया। धीरे-धीरे राम कपूर, शिल्पा शिंदे, वरुण यादव और आकांक्षा चमोला भी अलग-अलग कारणों से टेबल छोड़ते गए। आखिर में मुकाबला सिर्फ हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच रह गया।

हर्षद और शिवांगी के बीच हुई तीखी बहस

फाइनल टास्क के दौरान हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी से कहा कि वह पहले उनके लिए एक अहम टास्क हार चुके हैं। यह बात शिवांगी को पसंद नहीं आयी और उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी हर्षद से अपने लिए गेम खेलने को नहीं कहा था। दोनों के बीच बहस तेज हो गई और माहौल काफी टेंशन भरा हो गया।

गुस्से में उठीं शिवांगी, हर्षद बने पहले फाइनलिस्ट

बहस के दौरान हर्षद ने कहा कि यदि शिवांगी चाहें तो वह खुद टेबल छोड़ सकते हैं। इस पर शिवांगी ने इसे अनावश्यक ड्रामा बताते हुए नाराजगी जाहिर की और खुद ही टेबल छोड़कर उठ गईं। उनके उठते ही हर्षद चोपड़ा अकेले टेबल पर बचे और नियमों के अनुसार ‘लॉक अप 2’ के पहले फाइनलिस्ट घोषित कर दिए गए।

ये भी पढ़ें :- ‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक

भावुक हुईं शिवांगी जोशी

टास्क खत्म होने के बाद शिवांगी जोशी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। वह अपनी सेल में बैठकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। फिनाले वीक में हुआ यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। अब दर्शकों की नजर शो के आगामी एपिसोड पर है, जहां बाकी फाइनलिस्टों की तस्वीर भी साफ होगी।

Lock upp 2 harshad chopda first finalist shivangi joshi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 01:18 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Reality Shows
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.