Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास

Samay Raina Medha Shankar Relationship: समय रैना और मेधा शंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। फैंस लगातार उनकी केमिस्ट्री पर चर्चा कर रहे हैं।
Samay Raina Medha Shankar Dating Rumours Relationship Update Indias Got Latent Season 2
समय रैना और मेधा शंकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Samay Raina Medha Shankar Dating Rumours: मशहूर कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर शो के पहले एपिसोड को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि समय रैना और ‘12वीं फेल’ फेम अभिनेत्री मेधा शंकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि समय रैना और मेधा शंकर एक ही जगह पर मौजूद थे। पोस्ट में यह भी कहा गया कि जैसे ही दोनों ने पैपराजी को देखा, वे अलग-अलग दिशाओं में चले गए ताकि कैमरों से बच सकें। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही दोनों कलाकारों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

पहले भी कई बार साथ दिख चुके हैं दोनों

यह पहली बार नहीं है जब समय रैना और मेधा शंकर को साथ देखा गया हो। इससे पहले भी दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फैंस लगातार दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक साथ देखने की इच्छा भी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता, तब तक इन खबरों को महज अफवाह ही माना जाएगा।

करियर में व्यस्त हैं दोनों सितारे

मेधा शंकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘बीचम हाउस’ से की थी। इसके बाद वह ‘शादीस्थान’ और ‘दिल बेकरार’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘12वीं फेल’ से मिली। वहीं समय रैना अपने कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर चर्चा में हैं। पहले सीजन के दौरान शो विवादों में भी रहा था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। हालांकि, विवाद थमने के बाद शो की वापसी को दर्शकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com