क्रश को इम्प्रेस करने गए थे अक्षय कुमार, पड़ोसियों ने कर दी पिटाई; व्हील ऑफ फॉर्च्यून में सुनाया मजेदार किस्सा
Akshay Kumar Got Beaten: रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया कि कैसे वो कॉलेज में क्रश को इम्प्रेस करने गए थे लेकिन पड़ोसियों से पिट गए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अक्षय कुमार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Love Stroy: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान वह न सिर्फ गेम खेलते नजर आते हैं, बल्कि अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से भी साझा करते हैं। हाल ही में एक एपिसोड में अक्षय ने ऐसा मजेदार अनुभव बताया, जिसे सुनकर दर्शक और कंटेस्टेंट्स हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
क्रश को इम्प्रेस करने की कोशिश अक्षय कुमार को पड़ी भारी
एपिसोड में कंटेस्टेंट आदर्श के साथ बातचीत के दौरान चर्चा चली कि क्या लड़के रिलेशनशिप में आने या किसी का दिल जीतने के लिए ज्यादा एफर्ट्स लगाते हैं। इसी पर अक्षय ने अपने कॉलेज के दिनों का किस्सा साझा किया।
उन्होंने बताया कि करीब 40 साल पहले जब वह कॉलेज में थे, तब उन्हें एक लड़की पर क्रश था। उसे इम्प्रेस करने के लिए उन्होंने खास तैयारी की। अक्षय ने कहा कि उन्होंने उसके लिए गाना सीखा और अपने एक दोस्त को साथ लिया, जिसे गिटार बजाना आता था।
सम्बंधित ख़बरें
हॉलीवुड में दिशा पाटनी की एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में मिली बड़ी भूमिका, बताया कैसे मिला ऑफर
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
पड़ोसियों ने कर दी पिटाई
अक्षय ने हंसते हुए बताया कि वह दोस्त के साथ लड़की के घर के बाहर गए और गाना गाने लगे। दोस्त गिटार बजा रहा था और वह पूरे दिल से गा रहे थे। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह बिल्कुल फिल्मी सीन जैसा था। अक्षय के मुताबिक, लड़की के पड़ोसी बाहर आ गए और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। यह सुनते ही शो में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। अक्षय ने मजाक में कहा, “मेहनत ज्यादा होगी तो पिटाई भी होगी।”
ट्विंकल खन्ना संग एक्टर ने रचाई शादी
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने बाद में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से शादी की। दोनों ने साल 2001 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में विवाह किया। उनके बेटे आरव का जन्म 2002 में हुआ और 2012 में बेटी नितारा ने परिवार को पूरा किया।
ये भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
अभी प्रोफेशनल लाइफ में हैं व्यस्त
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय आखिरी बार फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह ‘हेरा फेरी 4’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत कई फिल्मों में दिखाई देंगे। फिलहाल, अक्षय का यह किस्सा दर्शाता है कि सुपरस्टार बनने से पहले हर किसी की जिंदगी में ऐसे मजेदार और सीख देने वाले पल होते हैं।
