The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
The Odyssey Promotion के लिए मुंबई पहुंचे क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस में कटिंग चाय का स्वाद लिया। उनका सादगीभरा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
- Written By: अपूर्वा नायक
क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन (सौ. Instagram )
Christopher Nolan Tom Holland Mumbai Tea Party: हॉलीवुड के लीजेंड फिल्ममेकर और ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन और सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और मैट डेमन फिलहाल भारत दौरे पर है, जिसके लिए वो मुंबई आए हैं। हालांकि मुंबई आकर इन कलाकारों ने ग्लैमरस इवेंट और रेड कार्पेट से पहले कुछ ऐसा कर दिया है जिसने कई भारतीयों को चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
ये तीनों लीजेंड मुंबई पहुंचते ही किसी फाइव स्टार होटल में पहुंचने से पहले किसी फाइव स्टार में पहुंचने की जगह कोलाबा के 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने किसी विदेशी डिश का नहीं बल्कि कटिंग चाय और बन मस्का का लुत्फ उठाया। तीनों ने यहां पहुंचकर जमकर फोटो सेशन भी किया।
मुंबई की चाय की चुस्की ने दिला दिल
बता दें कि भारी सुरक्षा के साथ क्रिस्टोफर नोलन, हॉलैंड और मैट ओलंपिया कॉफी हाउस पहुंचे थे, यहां उन्होंने 10 से 15 मिनट तक रुककर वक्त बिताया। जैसे ही इन तीनों के ओलंपिया कॉपी हाउस में पहुंचने की खबर फैंस के कानों में पड़ी, चाय की दुकान के बाहर ही फैंस का जमावड़ा लग गया और हर कोई सिर्फ अपने फेवरेट हॉलीवुड लीजेंड की एक झलक पाने के लिए बेकरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची डिंपल कपाड़िया
मुंबई में द ओडिसी की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। डिंपल कपाड़िया और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकारों ने इस इवेंट में पहुंचकर यहां की शोभा बढ़ायी।
ये भी पढ़ें :- KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
इंडियन ऑडियंस के फैन है ये तीनों हॉलीवुड लैजेंड
द ओडिसी की स्क्रीनिंग के दौरान क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने इंडियन ऑडियंस की जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह काफी समय से भारत में अपनी किसी फिल्म का प्रीमियर करना चाह रहे थे और इंडियन फैंस दुनिया के सबसे ज्यादा पेशनेट और सिनेमा की गहरी समझ रखने वाली ऑडियंस हैं। इसके अलावा नोलन ने पहले भी भारत आने का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि वे पहले ‘द डार्क नाइट राइजेज’ के लिए जोधपुर और ‘टेनेट’ के लिए मुंबई में शूटिंग करने आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत आना उनके लिए हमेशा स्पेशल रहता है।
