Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हॉलीवुड में दिशा पाटनी की एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में मिली बड़ी भूमिका, बताया कैसे मिला ऑफर

Disha Patani Hollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ऑस्कर विजेता डायरेक्टर केविन स्पेसी की फिल्म 'हॉलीगार्ड्स सागा' से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, जिसकी शूटिंग के अनुभव शेयर किया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 12, 2026 | 02:03 PM

दिशा पाटनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Disha Patani International Film: भारतीय सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और तब्बू की राह पर चलते हुए अब बॉलीवुड की एक और खूबसूरत एक्ट्रेस ने हॉलीवुड की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली दिशा पाटनी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दिशा पाटनी बहुत जल्द एक बड़े विदेशी प्रोजेक्ट में एक बेहद चुनौतीपूर्ण रोल निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग इस फिल्म से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऑस्कर विजेता के साथ दिशा पाटनी की नई सिनेमाई पारी

दिशा पाटनी का यह अंतरराष्ट्रीय सफर बेहद शानदार होने वाला है क्योंकि वह ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित फेमस डायरेक्टर केविन स्पेसी की आने वाली फिल्म का हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म का नाम हॉलीगार्ड्स सागा- द पोर्टल ऑफ फोर्स है, जो एक बेहद रोमांचक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म होगी।

सम्बंधित ख़बरें

‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन

The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की

KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज

Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द

इस बड़े प्रोजेक्ट के जरिए दिशा वैश्विक पटल पर भारतीय अभिनय कला का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान दिशा पाटनी ने इस फिल्म के सेट से जुड़े अपने कई यादगार और अनूठे अनुभव खुलकर शेयर किया हैं।

सेट पर डायरेक्टर की किस बात ने जीता दिल

एक खास बातचीत के दौरान दिशा ने अपने निर्देशक केविन स्पेसी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि केविन एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ-साथ खुद एक कमाल के अभिनेता हैं, इसलिए वह कलाकारों की भावनाओं को बहुत गहराई से समझते हैं।

दिशा ने बताया कि सेट पर वह सभी कलाकारों को अपने तरीके से प्रयोग करने की पूरी आजादी देते थे और उन्हें अपने पुराने व्यक्तिगत अनुभवों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते थे। दिशा के अनुसार केविन हर सुबह पूरी टीम के साथ बैठकर सीन की बारीकियों को समझाते थे और उनसे पूछते थे कि वैसी परिस्थिति में वे कैसा महसूस करेंगे, जो कि एक बेहद अलग और शानदार अनुभव था।

विदेशी स्टार्स संग सजेगी हॉलीवुड की महफिल

इस फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है, जिसमें दुनिया भर के कई नामचीन चेहरे एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दिशा पाटनी के साथ इस फिल्म में डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन, ब्रायना हिल्डेब्रांड और एरिक रॉबर्ट्स जैसे दिग्गज अंतरराष्ट्रीय कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें: The Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज

दिशा पाटनी ने बताया कि पश्चिम के सिनेमा में काम मिलना आपकी काबिलियत के साथ-साथ सही समय पर सही जगह मौजूद रहने और थोड़ी बहुत किस्मत पर भी निर्भर करता है। दिशा ने सलाह दी कि अगर किसी को वहां काम करना है, तो उसे कुछ समय के लिए वहां जाकर रहना चाहिए और जमीनी स्तर पर कोशिश करनी चाहिए।

बता दें कि दिशा पाटनी हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Disha patani hollywood debut oscar winning director film project hindi news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 02:03 PM

Topics:  

  • Disha Patani
  • Entertainment News
  • Hollywood

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.