किलर का मुखौटा पहन खुद हाउसफुल 5 का पब्लिक रिव्यू लेने उतरे अक्षय कुमार, नहीं पहचान पाए दर्शक
हाउसफुल 5 का पब्लिक रिव्यू लेने के लिए किलर का मुखौटा पहन कर खुद अक्षय कुमार सड़क पर उतरे, इस दरमियान दर्शक उन्हें पहचान नहीं पाए, यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
अक्षय कुमार ने खुद लिया हाउसफुल 5 का पब्लिक रिव्यू, मुखौटा पहने खिलाड़ी कुमार को नहीं पहचान पाए लोग
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में 6 जून को दस्तक दे चुकी है। फिल्म को जनता का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं, फिल्म इसलिए भी पसंद की जा रही है, क्योंकि इसमें दो क्लाइमैक्स रखा गया है। हाउसफुल 5 ए और हाउसफुल 5 बी को काफी पसंद किया जा रहा है। भारत में यह पहली बार हुआ है इसलिए दर्शकों के लिए यह नया एक्सपीरियंस है। इसी बीच अक्षय कुमार खुद सड़क पर हाउसफुल 5 का रिव्यू लेने के लिए उतरे हुए नजर आए।
अक्षय कुमार ने बताया पब्लिक रिव्यू लेने का अनुभव
वीडियो खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उन्होंने कैप्शन भी बड़ा मजेदार लिखा है और बताया है, बस यूं ही मैंने डिसाइड किया की किलर का मुखौटा पहना जाए और सिनेमाघर से बाहर निकल रहे लोगों का इंटरव्यू लिया जाए। उन्होंने पब्लिक रिव्यू मुंबई के बांद्रा में लिया, आगे उन्होंने लिखा है पकड़ा जाने वाला था एंड में बट भाग गया उससे पहले, मस्त एक्सपीरियंस।
अक्षय कुमार का पब्लिक रिव्यू लेते हुए वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
‘लूटेरा’ की भावनाएं, ‘खिलजी’ का खौफ और ‘धुरंधर’ का जोश, रणवीर सिंह के इन डायलॉग्स ने रचा बॉलीवुड में इतिहास
रणवीर सिंह का फैमिली अंदाज हुआ वायरल, कजिन की हल्दी में जमकर लगाए ठुमके, दुल्हन संग डांस का वीडियो छाया
रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान
Aamir Khan Wedding: 150 मेहमान, खाने का खास मेन्यू और घर पर होगा समारोह, शादी से जुड़ी नई डिटेल्स आईं सामने
ये भी पढ़ें- 8 घंटे की शिफ्ट पर दीपिका पादुकोण को राणा दग्गुबाती की दो टूक, कोई किसी को मजबूर नहीं कर रहा
हाउसफुल 5 के दोनों क्लाइमेक्स में क्या है फर्क
हाउसफुल 5 फिल्म की अगर बात की जाए तो इसमें फिल्म मेकर्स ने एक नया प्रयोग किया और उनका वह प्रयोग बॉक्स ऑफिस पर कारगर साबित होता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म एक नहीं बल्कि दो क्लाइमैक्स के साथ एक ही समय पर रिलीज की गई है। अलग-अलग थिएटरों में फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन रिलीज किए गए हैं। हाउसफुल 5 A और हाउसफुल 5 B दोनों के क्लाइमेक्स में फर्क यह है कि दोनों में किलर अलग-अलग हैं।
रिव्यू में अक्षय को दर्शकों ने क्या बताया
फिल्म के क्लाइमेक्स में क्या कुछ होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर जाना होगा, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है, यह कहा जा सकता है। अक्षय कुमार के पब्लिक रिव्यू में आप देख सकते हैं लोग उन्हें बता रहे हैं कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आई है।
अक्षय कुमार को पहचान नहीं पाए लोग
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अक्षय कुमार के इस वीडियो पर उनकी जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है कि सिर्फ अक्षय कुमार ही ऐसा कर सकते हैं। वहीं कुछ यूजर ने यह हैरानी भी जताई है कि अक्षय कुमार खुद पब्लिक रिव्यू ले रहे हैं, लेकिन लोग मुखोटे की वजह से उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह एक फनी वीडियो है, जिसे खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पब्लिश किया है और अब लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
