हेरा फेरी 3 पर कानूनी संकट गहराया, 2026 में भी शुरू नहीं होगी शूटिंग? प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी
Hera Pheri 3 Legal Issue: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ‘हेरा फेरी 3’ कानूनी विवादों में उलझ गई है। राइट्स और म्यूजिक को लेकर चल रही खींचतान से शूटिंग टलती दिख रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हेरा फेरी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priyadarshan Statement On Hera Pheri 3 Shooting Delay: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक हेरा फेरी 3 इन दिनों कानूनी पेचिदगियों में उलझी हुई है। फैंस लंबे समय से बाबूराव, राजू और श्याम की तिकड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन ताजा अपडेट ने उनके इंतजार को और लंबा कर दिया है। फिल्म की घोषणा के बाद जिस तेजी से चर्चा बढ़ी थी, अब उतनी ही तेजी से विवाद भी सामने आ रहे हैं।
हेरा फेरी 3 की शूटिंग पर लगा ब्रेक
निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में स्पष्ट किया कि फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होना संभव नहीं दिखता। उनके मुताबिक, तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट के बाद फ्रैंचाइजी के अधिकारों को लेकर कई दावे सामने आए। कुछ पक्षों ने ओवरऑल कॉपीराइट पर दावा किया, तो कुछ ने म्यूजिक राइट्स को लेकर अपनी मालिकाना हक जताया। इन दावों ने प्रोजेक्ट को कानूनी उलझनों में डाल दिया है।
प्रियदर्शन का कहना है कि जब तक सभी कानूनी जटिलताओं को पूरी तरह सुलझा नहीं लिया जाता, तब तक फिल्म को आगे बढ़ाना जोखिम भरा होगा। मेकर्स नहीं चाहते कि भविष्य में किसी भी तरह की अड़चन फिल्म की रिलीज पर असर डाले।
सम्बंधित ख़बरें
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
The Odyssey BO Collection: भारत में 17.40 करोड़ की दमदार ओपनिंग, बनी 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर
Bhumi Pednekar Birthday: कास्टिंग असिस्टेंट से स्टारडम तक, जानिए कैसे भूमि पेडनेकर ने बनाई अपनी अलग पहचान
बंटवारे में उजड़ गई थी जिंदगी, साइकिल मैकेनिक बनकर किया गुजारा, जानें फिर मेहदी हसन कैसे बने संगीत के शहंशाह
रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद की शुरुआत कॉपीराइट क्लेम से हुई। निर्माता जीपी विजयकुमार की कंपनी ने अदालत में याचिका दायर कर दावा किया कि फ्रैंचाइजी के मूल अधिकार उनके पास हैं। उनका तर्क है कि उन्होंने पहले मलयालम फिल्म राम जी राव स्पीकिंग के अधिकार खरीदे थे, जिस पर हिंदी फिल्म हेरा फेरी आधारित थी। इसी आधार पर वे तीसरे पार्ट पर भी अपना अधिकार जता रहे हैं।
हालांकि, म्यूजिक राइट्स को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए हैं, जिससे मामला और जटिल हो गया है। जब तक अदालत या संबंधित पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती, स्थिति साफ होना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें- OTT फैंस को बड़ा झटका! अब 56 दिन बाद ही घर बैठे देख पाएंगे नई फिल्म, जानें क्यों बदले नियम
फैंस के लिए क्या मतलब?
आपको बता दें हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है, क्योंकि फ्रैंचाइजी से जुड़े राइट्स और म्यूजिक अधिकारों का विवाद अब भी सुलझ नहीं पाया है। जब तक सभी कानूनी दावे स्पष्ट नहीं हो जाते और संबंधित पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती, मेकर्स फिल्म को आगे बढ़ाने का जोखिम नहीं उठाना चाहते। ऐसे में रिलीज डेट भी पूरी तरह अनिश्चित बनी हुई है। साफ है कि बाबू राव, राजू और श्याम की वापसी के लिए दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
