Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

The Odyssey BO Collection: भारत में 17.40 करोड़ की दमदार ओपनिंग, बनी 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर

The Odyssey Box Office Collection India: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 18, 2026 | 07:27 AM

द ओडिसी रिव्यू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

The Odyssey Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड के सबसे मशहूर और ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ओडिसी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया है। इस फिल्म के प्रीमियर क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड खुद मुंबई आए थे।

द ओडिसी एक माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म है, जो 17 जुलाई को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इंडियन फैंस बेसब्री से इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे थे। रिलीज के पहले ही आईमैक्स स्क्रीन पर फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड बना लिए थे और महंगे होने के बाद भी टिकट तेजी से बिके थे। इन रिकॉर्ड्स के बदौलत पहले ही दिन फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन गई।

पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स में आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, द ओडिसी ने भारत में पहले दिन लगभग 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म देशभर में करीब 8,400 शो में प्रदर्शित हुई।

सम्बंधित ख़बरें

Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर

Bhumi Pednekar Birthday: कास्टिंग असिस्टेंट से स्टारडम तक, जानिए कैसे भूमि पेडनेकर ने बनाई अपनी अलग पहचान

बंटवारे में उजड़ गई थी जिंदगी, साइकिल मैकेनिक बनकर किया गुजारा, जानें फिर मेहदी हसन कैसे बने संगीत के शहंशाह

चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से

सबसे ज्यादा कमाई इसके इंग्लिश एडिशन से हुई, जिसने लगभग 13.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं हिंदी एडिशन ने पहले दिन करीब 1.90 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 20.76 करोड़ रुपये रहा।

2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग

इस शानदार शुरुआत के साथ ‘द ओडिसी’ ने भारत में साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘द डेविल वेयर्स प्राडा 2’ के पास था, जिसने पहले दिन लगभग 5.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। नोलन की फिल्म ने इस आंकड़े को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।

भारत में 2026 की टॉप हॉलीवुड ओपनिंग फिल्में (नेट कलेक्शन) कमाई (करोड़ रुपये)
द ओडिसी 17.40
द डेविल वेयर्स प्राडा 2 5.50
माइकल 5.40
ईविल डेड बर्न 3.24
डिस्क्लोजर डे 1.80
ऑब्सेशन 1.75

स्टारकास्ट और रिलीज डिटेल्स

‘द ओडिसी’ में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और लुपिता न्योंगो जैसे कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 172 मिनट 33 सेकंड (करीब 2 घंटे 52 मिनट) है। भारत में इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म कई अन्य भाषाओं में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

ये भी पढ़ें:- Bhumi Pednekar Birthday: कास्टिंग असिस्टेंट से स्टारडम तक, जानिए कैसे भूमि पेडनेकर ने बनाई अपनी अलग पहचान

वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई

पहले दिन की मजबूत शुरुआत और दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिव्यू को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ‘द ओडिसी’ वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रख सकती है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म शुरुआती सप्ताहांत में कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Hollywood film the odyssey box office collection day 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 07:27 AM

Topics:  

  • Box Office Collection Day 1
  • Entertainment News
  • hollywood movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.