Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंटवारे में उजड़ गई थी जिंदगी, साइकिल मैकेनिक बनकर किया गुजारा, जानें फिर मेहदी हसन कैसे बने संगीत के शहंशाह

Mehdi Hassan Struggle Story: मेहदी हसन की जन्म जयंती पर जानिए उनके संघर्ष की कहानी। 1947 के बंटवारे के बाद आर्थिक तंगी में उन्हें साइकिल मैकेनिक बनकर काम करना पड़ा, लेकिन संगीत का साथ नहीं छोड़ा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 18, 2026 | 06:00 AM

मेहदी हसन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mehdi Hassan Birth Anniversary Special Story: महान गजल गायक मेहदी हसन का जन्म 18 जुलाई 1927 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले के लूणा गांव में हुआ था। मेहदी हसन का नाम संगीत की दुनिया में हमेशा सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी आवाज आज भी गजलों के चाहने वालों के दिलों पर राज करती है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बेहद संघर्षों से भरा रहा। देश के बंटवारे ने उनसे सब कुछ छीन लिया था, लेकिन उन्होंने अपनी कला और मेहनत के दम पर इतिहास रच दिया।

मेहदी हसन का परिवार कई पीढ़ियों से शास्त्रीय संगीत से जुड़ा हुआ था। उनके पिता उस्ताद अजीम खान और चाचा उस्ताद इस्माइल खान ने उन्हें बचपन से ही संगीत की शिक्षा देना शुरू कर दी थी। महज आठ साल की उम्र में उन्होंने रियाज शुरू कर दिया था। किशोरावस्था तक पहुंचते-पहुंचते वे ध्रुपद, खयाल और ठुमरी जैसी शास्त्रीय गायकी की विधाओं में निपुण हो चुके थे। उनकी प्रतिभा देखकर हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी करता था।

बंटवारे के बाद टूट गए थे सारे सपने

साल 1947 में देश के विभाजन ने मेहदी हसन की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। परिवार को भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ा। वहां शुरुआती दिनों में आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई कि दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए उन्होंने साइकिल मरम्मत की दुकान पर मैकेनिक का काम किया। बाद में उन्होंने कार और ट्रैक्टर भी ठीक किए। कठिन हालात के बावजूद उन्होंने संगीत का अभ्यास कभी नहीं छोड़ा और हर दिन रियाज करते रहे।

सम्बंधित ख़बरें

चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे

‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात

सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें

रेडियो पाकिस्तान से मिली नई पहचान

करीब दस साल तक संघर्ष करने के बाद वर्ष 1957 में उन्हें रेडियो पाकिस्तान पर गाने का अवसर मिला। उनकी ठुमरी और शास्त्रीय गायकी को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने गजल गायकी की ओर कदम बढ़ाया और उनकी आवाज पाकिस्तान ही नहीं, भारत समेत पूरी दुनिया में मशहूर हो गई। उनकी गाई गजलें आज भी संगीत प्रेमियों की पसंदीदा हैं।

ये भी पढ़ें- लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद बोलीं सुनीता आहूजा, लड़ाई-झगड़ा देखकर मेरा डायबिटीज और बढ़ गया

आज भी अमर है उनकी आवाज

मेहदी हसन ने अपने करियर में अनगिनत यादगार गजलें दीं और कई भारतीय कलाकारों के साथ भी संगीत प्रस्तुत किया। उनकी गायकी ने गजल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यही वजह है कि उन्हें आज भी ‘शहंशाह-ए-गजल’ कहा जाता है। उनका जीवन इस बात की मिसाल है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर जुनून और मेहनत साथ हो तो सफलता जरूर मिलती है।

Mehdi hassan birth anniversary struggle story partition ghazal singer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 06:00 AM

Topics:  

  • Birth Anniversary
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.