धुरंधर के रहमान डकैत से पहले अक्षय खन्ना थे पूरे स्कूल का क्रश 
मनोरंजन

धुरंधर के रहमान डकैत से पहले अक्षय खन्ना थे पूरे स्कूल का क्रश, एक्टर के जूनियर ने बताया का किस्सा

Akshay Khanna School Life: धुरंधर में रहमान डकैत बनकर चर्चा में आए अक्षय खन्ना के स्कूल दिनों का किस्सा सामने आया है। उनकी जूनियर सायरा शाह ने बताया कि लॉरेंस स्कूल में अक्षय पूरे स्कूल के क्रश थे।

सोनाली झा

Akshay Khanna Popular School Crush: एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका एंट्री सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर ढेरों मीम्स बना रहे हैं। इस बीच उनके स्कूल के दिनों की जूनियर और पॉलिटिशियन सायरा शाह हलीम ने एक खुला खत लिखकर अक्षय के बचपन और स्कूल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं।

सायरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि लॉरेंस स्कूल लव्डेल ऊटी का ओरिजिनल हार्टब्रेक किड। अक्षय खन्ना हमारे स्कूल के कुछ साल सीनियर थे। पूरे स्कूल के बच्चे उन्हें क्रश करते थे। उन्होंने बताया कि लॉरेंस स्कूल में हॉल में अक्सर चर्चा होती थी कि विनोद खन्ना का बेटा क्लास 11 में एडमिशन ले रहा है, और सभी जानने के लिए उत्सुक रहते थे कि वह कैसा दिखता है। अगले दो वर्षों तक छात्राओं ने अक्षय को हर दिन देखा और यकीन मानिए, वह स्कूल का सबसे पॉपुलर क्रश बन गए थे।

अक्षय खन्ना के जूनियर ने कही ये बात

सायरा ने आगे लिखा कि अक्षय खन्ना शांत और कम बोलने वाले थे। वे फुटबॉल टीम के शोर-शराबा करने वाले कप्तान नहीं थे, बल्कि एक मिस्ट्रीमैन की तरह थे। स्कूल सोशल या ग्रुप एक्टिविटी में शामिल नहीं होते, बस लॉन में चाय पीते या अकेले टहलते हुए दिखाई देते थे। यही शांत और रहस्यमयी अंदाज उन्हें स्कूल में भी लोकप्रिय बनाता था। सायरा ने याद किया कि उनके पिता विनोद खन्ना अक्सर स्कूल आते थे और इस दौरान उनकी सौतेली मां भी साथ रहती थीं।

अक्षय खन्ना का बचपन का दिलचस्प किस्सा

सायरा ने कहा कि कुछ फिल्में चलीं, कुछ नहीं, लेकिन अक्षय का शांत और रहस्यमयी अंदाज हमेशा वैसा ही रहा। सायरा ने यह भी साझा किया कि अक्षय का यह शांत स्वभाव और रहस्य उन्हें फिल्मों की दुनिया में भी पहचान दिलाने में मददगार रहा। उनके व्यक्तित्व और काम के प्रति लगन ने उन्हें आज एक सफल और सम्मानित एक्टर बना दिया है। अक्षय खन्ना के बचपन और स्कूल लाइफ के ये किस्से दर्शकों को उनके करियर और निजी जीवन के पहलुओं से जोड़ते हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत