आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘जन्नतां नसीब’ रिलीज, ग्लैमरस अंदाज और डांस मूव्स से फैंस हुए दीवाने
Akanksha Puri Song Jannatan Naseeb Released: एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नया म्यूजिक वीडियो ‘जन्नतां नसीब’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ये गाना युवाओं को खूब पसंद आ रहा है।
- Written By: सोनाली झा
आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘जन्नतां नसीब’ रिलीज
Akanksha Puri New Song Jannatan Naseeb: एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इन दिनों लगातार अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के जरिए वे अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। गुरुवार को उनका नया गाना ‘जन्नतां नसीब’ रिलीज हुआ, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। आकांक्षा पुरी ने खुद इस गाने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि इंतजार खत्म हुआ! ‘जन्नतां नसीब’ अब आ गया है। आवाज बढ़ाओ और बीट्स का मजा लो। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई।
गाने ‘जन्नतां नसीब’ को मशहूर सिंगर रुपाली जग्गा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल गीतकार नूर ने लिखे हैं। संगीत अनमोल डेनियल ने दिया है और म्यूजिक प्रोडक्शन का काम अनमोल डेनियल और मैग की जोड़ी ने संभाला है। गाने का म्यूजिक कंपोज़िशन और अरेंजमेंट दोनों ही मॉडर्न और फ्रेश फील देते हैं, जो युवा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस लुक
वीडियो में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस लुक और डांस मूव्स गाने की सबसे बड़ी यूएसपी हैं। गाने की विजुअल ट्रीटमेंट, रंगीन लोकेशन और स्टाइलिश कॉस्ट्यूम्स इसे एक इंटरनेशनल टच देते हैं। फैंस ने कहा कि आकांक्षा ने इस गाने में खुद को एक नए अवतार में पेश किया है कि आत्मविश्वास से भरी, एनर्जेटिक और बेहद स्टाइलिश।
सम्बंधित ख़बरें
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
आकांक्षा पुरी का बॉलीवुड डेब्यू
आकांक्षा पुरी की बात करें तो उन्होंने 2015 में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में देवी पार्वती का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी भाग लिया, जहां उनके व्यक्तित्व और ईमानदार अंदाज को खूब सराहा गया।
आकांक्षा पुरी की अपकमिंग फिल्म
अब आकांक्षा पुरी जल्द ही भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह, प्रकाश जैश और विनोद मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का पोस्टर और इसका पहला गाना ‘लाल घघरी’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
