-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ajay Devgn Reaction Was Like This When Honey Singh Reached Four Hours Late
Honey Singh के चार घंटे लेट पहुंचने पर अजय देवगन का आया था ऐसा रिएक्शन, जानें दिलचस्प किस्सा
- Written By: सोनाली झा
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' के नए गाने ‘मनी मनी’ को रैपर हनी सिंह ने गाया है। मुंबई में मंगलवार को इस धमाकेदार गाने का ग्रैंड लॉन्च हुआ, जहां हनी सिंह ने मीडिया के सामने अजय देवगन के साथ अपने अनुभव को शेयर किया।

हनी सिंह और अजय देवगन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के लोकप्रिय रैपर हनी सिंह और सुपरस्टार अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। दोनों की हालिया कोलैबरेशन फिल्म ‘रेड 2’ के नए पार्टी सॉन्ग ‘मनी मनी’ में देखने को मिली है, जिसमें जैकलीन फर्नांडिज भी ग्लैमर का तड़का लगाते नजर आ रही हैं। मुंबई में मंगलवार को इस धमाकेदार गाने का ग्रैंड लॉन्च हुआ, जहां हनी सिंह ने मीडिया के सामने अजय देवगन के साथ अपने अनुभव को साझा किया।
हनी सिंह ने बताया कि जब वह पहले ‘सिंघम अगेन’ के गाने ‘अता माझी सटकली’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे, तो चार घंटे लेट हो गए थे। हनी सिंह ने हंसते हुए कहा कि मुझे लगा कि अजय सर मुझे मारने वाले हैं, लेकिन उन्होंने बड़े प्यार और शांति से मेरा स्वागत किया। उस दिन मैं उनका और बड़ा फैन बन गया। हनी सिंह ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पुरानी आदतों पर काफी काम किया है।
हनी सिंह ने कहा कि ‘रेड 2’ के सेट पर मैं समय से पहुंचा। इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है और मैंने इससे काफी कुछ सीखा है। गाने ‘मनी मनी’ की बात करें तो इसे हनी सिंह ने लिखा, कंपोज और गाया है। इसके तेज़ बीट्स और फंकी बोल इसे एक परफेक्ट पार्टी ट्रैक बनाते हैं। जैकलीन फर्नांडिज का डांस और अजय देवगन का स्टाइल इस गाने को और खास बना देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- ‘फालतूगिरी मत करना’, वीडियो हुआ वायरल
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने सेक्सुअलिटी पर किया नया खुलासा, बोलीं- ‘फिलहाल किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहती’
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
हनी सिंह ने प्रोड्यूसर भूषण कुमार का भी शुक्रिया अदा किया, जो हर बार उन पर भरोसा करते हैं। हालांकि उन्होंने मज़ाक में कहा कि भूषण जी मुझे अक्सर आखिरी वक्त में गाना बनाने को कहते हैं। ‘अता माझी सटकली’ तो मैंने 24 घंटे में बनाया था। सौभाग्य से ‘मनी मनी’ के लिए थोड़ा वक्त मिला। ‘रेड 2’, 2018 की हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में नजर आएंगे।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘रेड 2’ में रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, राजत कपूर और अमित सियाल जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Ajay devgn reaction was like this when honey singh reached four hours late
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Snake: बारिश में बढ़ गया है सांपों का खतरा? घर के आसपास लगाएं ये पौधे, कम हो सकता है आने का जोखिम
Jul 14, 2026 | 09:12 AMवर्धा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, भारी तनाव
Jul 14, 2026 | 09:10 AMदतिया उपचुनाव:कांग्रेस के भाईचारे में दरार! BJP के आशुतोष तिवारी से मिले अवधेश नायक, क्या है मुलाकात के मायने?
Jul 14, 2026 | 09:08 AMनवभारत संपादकीय: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत? प्रत्यर्पण संधि पर उठे सवाल
Jul 14, 2026 | 09:06 AMआखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- ‘फालतूगिरी मत करना’, वीडियो हुआ वायरल
Jul 14, 2026 | 09:06 AMलाडली बहन योजना पर वडेट्टीवार का सरकार पर हमला: 92 लाख महिलाओं के नाम हटाने का दावा; अदिति तटकरे ने दी सफाई
Jul 14, 2026 | 09:05 AMअकोला के एडंली में कपास की फसल उखाड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट, 1 गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:54 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM













