Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजय देवगन की दृश्यम-3 में फिर दिखेगा सस्पेंस, मेकर्स ने किया फिल्म की कहानी को लेकर ये बड़ा खुलासा

Drishyam 3 Hindi Version: फिल्म निर्देशक ने भी फिल्म दृश्यम-3 के हिंदी वर्जन को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म का हिंदी वर्जन काफी हटके होगा और दृश्यम में फिर सस्पेंस दिखेगा।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: May 12, 2026 | 12:17 PM

अजय देवगन मूवी दृश्यम( फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Follow Us
Follow Us:

Drishyam-3 Story: मलयालम फिल्म दृश्यम-3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म भी जल्दी सिनेमाघरों में अपना धमाल मचाएगी। तो वहीं फिल्म निर्देशक ने भी फिल्म दृश्यम-3 के हिंदी वर्जन को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। अभिषेक ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक फिल्म का ट्रेलर किया रिलीज लिखा- अभी आखिरी हिस्सा बाकी है।

साल 2022 में रिलीज हुई दृश्यम मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। अब अजय देवगन के फैंस को दृश्यम-3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अभिनेता मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम-3 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन हाल ही में फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने फिल्म के हिन्दी वर्जन को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया।

फिल्म का हिंदी वर्जन में होगा नया ट्विस्ट

फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, ‘फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। मलयालम फिल्म में जो लोग देख रहे हैं, उससे हिन्दी वर्जन काफी हटके है। हिन्दी दर्शकों के लिए मैं नई कहानी लेकर आया हूं। जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी। मलयालम ड्रामा पारिवारिक कहानी पर आधारित है। जबकि हिन्दी फिल्म एक फैमली थ्रेलर होगी।’

सम्बंधित ख़बरें

थिएटर्स के बाद OTT पर दस्तक देने को तैयार ‘Obsession’, घर बैठे देख पाएंगे साल की सबसे चर्चित हॉरर फिल्म

Kajal Aggarwal New Film: पेस्टिसाइड और कैंसर के कनेक्शन पर बनी फिल्म, ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर हुआ वायरल

4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है

‘बाहुबली 3’ पर लगी मुहर! 9 साल बाद लौटेगी माहिष्मती की कहानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बढ़ाई धड़कनें

 

फैंस को दिखेगा फिर नया सस्पेंस

निर्माता अभिषेक पाठक ने कहा, ‘जब लोग दृश्यम-2 देखने गए थे तो उन्हें कहानी में ट्विस्ट की उम्मीद नहीं थी। लेकिन इसके बाद यह फिल्म उन्हें रोलर कोस्टर राइड पर ले जाएगी। आखिरी तक लोग सोचेंगे कि कहानी कहां पहुंच गई। साथ ही साथ अभिषेक ने कहा कि इस फिल्म को भी सिनेमा घरों में उतना ही रेस्पॉन्स मिलेगा जितना दृश्यम-2 को मिला था।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection: ओटीटी रिलीज से पहले 1800 करोड़ क्लब के करीब पहुंची ‘धुरंधर 2’, 54वें दिन भी की कमाई

सोशल मीडिया पर हुआ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

हाल ही में निर्माता अभिषेक पाठक ने दृश्यम-3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में फिल्म की रिलीजिंग डेट भी साफ-साफ लिखी है। फिल्म दृश्यम-3 का हिन्दी वर्जन 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले की फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या नहीं।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के फैंस को उनकी फिल्म दृश्यम-3 का बेसब्री से इंतज़ार है। बता दें कि दृश्यम-3 में अजय देवगन लीड रोल अदा कर रहे हैं। जबकि मलयालम फिल्म दृश्यम-3 में मोहनलाल लीड रोल में है।

Ajay devgn drishyam 3 hindi version update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 12:17 PM

Topics:  

  • Ajay Devgan
  • Bollywood
  • Entertainment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.