‘बाहुबली 3’ पर लगी मुहर! 9 साल बाद लौटेगी माहिष्मती की कहानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बढ़ाई धड़कनें
Prabhas Baahubali 3 Confirmed : नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री बाहुबली: द टॉर्चबियरर में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती ने एक वीडियो क्लिप के जरिए बाहुबली 3 के आने का बड़ा इशारा दिया
- Written By: यति सिंह
प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती फिल्म (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Baahubali 3 Confirmed: हिंदी सिनेमा के इतिहास को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाली ऐतिहासिक फिल्म बाहुबली को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। साल 2015 और 2017 में जब एस.एस. राजामौली के डायरेक्शन में बनी इस फ्रैंचाइजी ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी, तो कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
बाहुबली 2 के खत्म होने के बाद फैंस को लगा था कि अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली की यह कहानी हमेशा के लिए थम चुकी है। लेकिन सालों बाद अब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट ने फैंस को एक ऐसा तोहफा दिया है, जिसने हर किसी के दिल की धड़कनों को बढ़ा दिया हैं। फिल्म बाहुबली 3 के निर्माण की चर्चा अब पूरी तरह से पक्की होती नजर आ रही है।
सितारों की एक शरारत ने बढ़ाई धड़कनें
सिनेमा प्रेमियों के बीच यह चर्चा तब शुरू हुई जब आज ही के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक खास डॉक्यूमेंट्री रिलीज की गई। इस डॉक्यूमेंट्री की एक छोटी सी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया वायरल हो रही है। इस वायरल क्लिप में फिल्म के मुख्य कलाकार प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी एक साथ बैठे हुए अपनी पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha-Sobhita Controversy: ‘पहले खुद तो…’सामंथा के कथित बयान ने बढ़ाई हलचल, शोभिता का वीडियो हुआ वायरल
Maa Inti Bangaaram BO Collection: ‘मां इंती बंगारम’ ने किया शानदार प्रदर्शन, 7वें दिन बरकरार रहा क्रेज
Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन
7 करोड़ की कारें, लाखों के जूते…खुद की कमाई से बने करोड़पति! अर्जुन कपूर की शाही जिंदगी किसी राजा से कम नहीं
प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती फिल्म (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इसी बातचीत के दौरान भल्लालदेव का रोल निभाने वाले राणा दग्गुबाती मुस्कुराते हुए कहते हैं कि भले ही दुनिया अभी इसके लिए पूरी तरह तैयार न हो, लेकिन बाहुबली जरूर वापस आएगी। दरअसल बाहुबली फ्रैंचाइजी की रिलीज को लगभग 10 साल पूरे होने वाले हैं। इसी ऐतिहासिक सफर के जश्न को मनाने के लिए नेटफ्लिक्स पर बाहुबली: द टॉर्चबियरर नाम की 4 एपिसोड की एक खास डॉक्यूमेंट्री सीरीज को दर्शकों के सामने लाया गया है।
ये भी पढ़ें: Samantha-Sobhita Controversy: ‘पहले खुद तो…’सामंथा के कथित बयान ने बढ़ाई हलचल, शोभिता का वीडियो हुआ वायरल
क्या था प्रभास की 3 उंगलियों का असली राज
राणा दग्गुबाती की इस रहस्यमयी बात को सुनते ही वहां मौजूद अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी जोर से हंसने लगती हैं। इसी बीच अभिनेता प्रभास कैमरे की तरफ देखते हैं और अपनी 3 उंगलियां दिखाकर एक बेहद शरारत भरी मुस्कान देते हैं। एक्टर प्रभास का यह साफ इशारा इस बात की तरफ था कि फिल्म का तीसरा पार्ट अब ज्यादा दूर नहीं है।
वीडियो के ठीक आखिर में स्क्रीन पर कुछ बेहद दमदार शब्द लिखे आते हैं, जिसमें लिखा है कि यह ऐतिहासिक विरासत यूं ही जारी रहेगी। इस वीडियो क्लिप के सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस ने खुशी से गदर काट दिया है और वे डायरेक्टर राजामौली से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करने की मांग कर रहे हैं।
