Box Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ी भूत बंगला, 9 दिनों में मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका

Raja Shivaji And Bhooth Bangla Collection: 'राजा शिवाजी' ने 9 दिनों में फिल्म ने 61.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं 'भूत बंगला' की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है।
Raja Shivaji And Bhooth Bangla Collection Report
भूत बंगला और राजा शिवाजी का कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Raja Shivaji And Bhooth Bangla Box Office Collection: एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इतना ही नहीं 'राजा शिवाजी' के आगे अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की हवा टाइट हो गई है। चलिए जानते हैं 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' में से कौन आगे निकल गया है।

'राजा शिवाजी' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के 9 दिनों बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। खासतौर पर वीकेंड पर फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ा उछाल दिखाया है। शुक्रवार को जहां फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी पड़ी थी, वहीं शनिवार को ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी करते हुए 5.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन अपने नाम कर लिया।

राजा शिवाजी की कमाई

फिल्म के अब तक कुल 3,962 शोज दिखाए जा चुके हैं और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 72.91 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। महाराष्ट्र और साउथ इंडिया में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि ‘राजा शिवाजी’ लगातार नई फिल्मों को चुनौती देती नजर आ रही है।

राजा शिवाजी का डे-वाइज कलेक्शन

पहले दिन 'राजा शिवाजी' ने 11.35 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 12.55 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि रविवार को फिल्म ने 14.28 करोड़ रुपये कमाकर वीकेंड का पूरा फायदा उठाया। इसके बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही। अब नौवें दिन की कमाई ने साफ कर दिया है कि फिल्म अभी लंबी रेस की खिलाड़ी साबित हो सकती है।

भूत बंगला की रफ्तार अब पड़ रही धीमी

दूसरी तरफ भूत बंगला पिछले 23 दिनों से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट साफ दिखाई देने लगी है। हालांकि फिल्म अब तक कुल 154.75 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर चुकी है, लेकिन मौजूदा समय में इसकी पकड़ कमजोर पड़ती दिख रही है। ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में 236.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com