Dhurandhar 2 Collection: ओटीटी रिलीज से पहले 1800 करोड़ क्लब के करीब पहुंची 'धुरंधर 2', 54वें दिन भी की कमाई

Dhurandhar 2 ने रिलीज के 54वें दिन भी शानदार कमाई जारी रखी। ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1795.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अब यह 1800 करोड़ क्लब में शामिल होने से सिर्फ 5 करोड़ रुपये दूर है।
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Box Office Day 54 Worldwide Collection
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dhurandhar 2 Box Office Day 54 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त माहौल बना दिया था और 19 मार्च को सिनेमाघरों में आते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 54 दिन पुरे हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेल हो गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो 'धुरंधर 2' 14 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। लेकिन डिजिटल रिलीज से पहले फिल्म ने दुनियाभर में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

धुरंधर 2 की कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 54वें दिन यानी आठवें सोमवार को भारत में 0.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि यह आंकड़ा रविवार के मुकाबले करीब 68 प्रतिशत कम रहा, लेकिन दो महीने बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन

फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 1143.44 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1368.52 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। विदेशी बाजार में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है। 54वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल विदेशी कलेक्शन 426.58 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ क्लब के बेहद करीब

'धुरंधर 2' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1795.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से फिल्म इस बड़े आंकड़े को छूने की कोशिश कर रही थी और अब आखिरकार 1800 करोड़ क्लब से सिर्फ कुछ कदम दूर रह गई है। फिल्म को 1800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए अब सिर्फ 5 करोड़ रुपये की जरुरत है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्ड की नजर अब आने वाले कुछ दिनों पर टिकी हुई हैं।

ओटीटी रिलीज से पहले बन सकता है नया रिकॉर्ड

फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि 14 मई को यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या ओटीटी पर आने से पहले ‘धुरंधर 2’ 1800 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं। फिलहाल फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com