Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल

Divyanka Tripathi Twin Baby Boys: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने नवजात जुड़वा बेटों को लेकर भगवान के दर पर पहुंचीं। मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के दौरान एक्ट्रेस अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 24, 2026 | 01:46 PM

दिव्यांका त्रिपाठी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Divyanka Tripathi Temple Visit: छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के जीवन में इन दिनों खुशियों का नया सवेरा आया है। हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनीं 41 साल की दिव्यंका त्रिपाठी अपने पारिवारिक जीवन के इस नए सफर को बेहद सादगी और आनंद के साथ जी रही हैं। माता-पिता बनने के बाद कपल अपने छोटे से संसार में पूरी तरह बिजी हो चुका है।

इसी कड़ी में अब दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया अपने नन्हे बच्चों को पहली बार ईश्वरीय आशीर्वाद दिलाने के लिए मंदिर पहुंचे, जहां का माहौल बेहद पावन और भावुक नजर आया। अपनी इस खास धार्मिक यात्रा के दौरान दिव्यांका और विवेक बच्चों की रेगुलर जांच के लिए पहले डॉक्टर के पास गए थे। चिकित्सा कंस्लट के बाद पूरा परिवार सीधे मंदिर के लिए रवाना हो गया। इस विशेष अवसर पर दिव्यांका की मां भी उनके साथ मौजूद थीं।

हनुमान जी की आरती के दौरान छलके अभिनेत्री के आंसू

मंदिर परिसर में दंपति ने अपने-अपने हाथों में एक-एक बेटे को संभाल रखा था। भगवान के सामने नतमस्तक होकर उन्होंने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुखद भविष्य के लिए प्रार्थना की।

सम्बंधित ख़बरें

Lock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत

सलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’

The India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल

इसके बाद जब आरती शुरू हुई, तो दिव्यांका अपने भावुक होकर आंसू को संभाल नहीं पाईं। आरती के पावन मंत्रों के बीच उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े, जो एक मां के अपने बच्चों के प्रति असीम प्रेम को दर्शाते हैं।

पुजारी का मुंह मीठा करवाकर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

पूजा-अर्चना और भक्ति भाव में डूबी दिव्यांका ने अपने नवजात बेटों के छोटे-छोटे हाथों से मंदिर के पुजारी को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।

इस दौरान वहां मौजूद पंडित जी ने भी बच्चों के सिर पर हाथ रखकर अपना पूर्ण आशीर्वाद दिया। शादी के करीब एक दशक बाद मिली इस बड़ी खुशी के लिए पूरे परिवार ने ईश्वर का बारंबार धन्यवाद किया।

प्राकृतिक रूप से कंसीव करने पर तोड़ी थी चुप्पी

शादी के 10 साल लंबे गैप के बाद माता-पिता बनने को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। कुछ जगह यह दावा किया जा रहा था कि दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया है।

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

हालांकि दिव्यंका त्रिपाठी ने इन सभी बातों को खारिज करते हुए साफ किया था कि उन्होंने नेचुरली कंसीव किया है। अफवाहों को पीछे छोड़ते हुए अब यह परिवार अपने बच्चों के साथ बिताए हर पल को यादगार बनाने में जुटा हुआ है। रुहानिका धवन समेत कई टीवी कलाकारों ने भी इस नन्हे परिवार पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया है।

Divyanka tripathi temple visit aarti with children vivek dahiya emotional

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 01:46 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • Vivek Dahiya

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.