Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

Akanksha Chamola Controversy: 'लॉक अप 2' में पति गौरव खन्ना से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के दिए एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। कुत्ते से तुलना करने पर फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 24, 2026 | 12:43 PM

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akanksha Chamola Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के हाल ही के एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया का पारा अचानक बढ़ा दिया है। शो में विजिटर्स डे के खास मौके पर प्रतियोगियों को उनके परिजनों से मिलने का अवसर दिया गया था। जहां एक तरफ धीरज धूपर अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा को देखकर रो पड़े और माहौल भावुक हो गया, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के एक अजीब बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया। अपने पति और फेमस टीवी एक्टर गौरव खन्ना से मुलाकात के बाद उन्होंने जो बातें कहीं, उसने न सिर्फ फैंस को निराश किया बल्कि सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी छेड़ दी है।

विन्नी अरोड़ा के जाने के बाद जब आकांक्षा, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा के साथ बैठी थीं, तब बातचीत के दौरान उनका दर्द और गुस्सा छलक पड़ा। श्रेया ने जब इच्छा जताई कि काश उनका बॉयफ्रेंड भी उनसे मिलने आए, तब आकांक्षा ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया। उन्होंने साफ तौर पर गौरव खन्ना को अपना एक्स बताते हुए कहा कि संकट के इस दौर में उन्हें अपने माता-पिता के कम्फर्ट की जरूरत थी। उन्होंने वरुण का जिक्र करते हुए कहा कि मुझसे मिलने तो कोई अनजान व्यक्ति आया था। उन्होंने गौरव के आने पर नाराजगी जताते हुए इसे खुद से ज्यादा अपने पति के लिए एक मौका करार दिया।

कुत्ते से तुलना वाले बयान ने मचाया भारी बवाल

बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बातों-बातों में एक बेहद विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि जेल के इस मुश्किल माहौल में अगर उनके माता-पिता उनसे मिलने नहीं आ सकते थे, तो उनके बदले उनके पालतू कुत्ते को ही भेज दिया जाता।

सम्बंधित ख़बरें

सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत

सलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’

The India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल

‘घर चलाना है तो डायरेक्टर्स के साथ…’ ईवा ग्रोवर का कास्टिंग काउच पर खुलासा, हैदर अली खान पर लगाए आरोप

उनके अनुसार अगर उनका कुत्ता उनसे मिलने आता तो उन्हें अपने पति के आने से कहीं ज्यादा खुशी महसूस होती। जैसे ही इस पूरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई जमकर क्लास

आकांक्षा के वीडियो के सामने आते ही गौरव खन्ना के फैंस और आम यूजर्स ने आकांक्षा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि किसी भी रिश्ते में इस तरह की भाषा और तुलना बेहद निराशाजनक है।

ये भी पढ़ें: सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत

हालांकि कुछ लोगों ने उनका बचाव करते हुए यह भी तर्क दिया कि शो का दबाव और तनाव इंसान से ऐसी बातें करवा देता है। इसके बावजूद ज्यादातर लोग इसे एक पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोग लगातार अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आकांक्षा चमोला को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Lock upp 2 controversy akanksha chamola statement against gaurav khanna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 12:43 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • OTT News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.