‘सैयारा’ के बाद फिर धमाका करेंगे अहान पांडे, इस डायरेक्टर संग नई फिल्म की शूटिंग मार्च से होगी शुरू
Ahaan Panday New Movie: ‘सैयारा’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अहान पांडे अब नए प्रोजेक्ट के साथ लौट रहे हैं। अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पोस्ट से फिल्म की शूटिंग की पुष्टि कर दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अहान पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ali Abbas Zafar Upcoming Film Entry Ahaan Panday: ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में दमदार शुरुआत करने वाले अहान पांडे अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। डेब्यू फिल्म की सफलता के बाद से ही फैंस उनके अगले ऐलान का इंतजार कर रहे थे। अब निर्देशक अली अब्बास जफर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस नए प्रोजेक्ट की पुष्टि कर दी है, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।
मार्च से शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 30 मार्च से मुंबई में शुरू होगी। पहला शेड्यूल मुंबई स्थित यशराज फिल्म्स स्टूडियो में रखा गया है। यहां शुरुआती अहम सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे। इसके बाद पूरी टीम करीब 60 दिनों के लिए यूनाइटेड किंगडम रवाना होगी, जहां मई से इंटरनेशनल शेड्यूल की शूटिंग की जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि फिल्म की तैयारी जोरों पर है। स्टारकास्ट को खास ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है, जिसमें एक्शन वर्कशॉप और फिटनेस सेशन शामिल हैं। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर बनाने की योजना में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलर्ट पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
आखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
YRKKH Spoiler: अभिरा को हराने के लिए संजय ने चली नई चाल, दिशा का मिस्कैरज लाएगा नया ट्विस्ट
अली अब्बास जफर का पोस्ट बना चर्चा का विषय
हाल ही में अली अब्बास जफर ने अहान पांडे के साथ ट्रेनिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “ताकत किसी को दी नहीं जाती… ये ली जाती है… रोल करने के लिए तैयार अहान पांडे।” इस कैप्शन ने साफ संकेत दिया कि फिल्म में अहान का किरदार दमदार और एक्शन से भरपूर हो सकता है।
फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कई यूजर्स इसे एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- दुल्हन की तस्वीर वाला मिठाई बॉक्स! रश्मिका-विजय ने शादी के बाद किया ऐसा काम, फैंस हुए इमोशनल
‘सैयारा’ से मिला था बड़ा ब्रेक
अहान पांडे ने सैयारा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। लगभग 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो किसी भी न्यूकमर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा भी नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिलहाल, अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में अहान पांडे अपनी दूसरी फिल्म से किस तरह का कमाल दिखाते हैं। क्या वह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे? इसका जवाब तो फिल्म रिलीज के बाद ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
