- Hindi News »
- Entertainment »
- After The Huge Success Of The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Bought A Luxurious House In Mumbai This Is The Price
‘द कश्मीर फाइल्स’ की अपार सफलता के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, इतनी है कीमत
- Written By: उज्वला धारपवार

मुंबई: फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) से विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) का नाम दुनिया के कोने-कोने में पहुंच चुका है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब ‘द कश्मीर फाइल्स’ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था लेकिन दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़े। इस फिल्म के बाद विवेक अग्निहोत्री का नाम चर्चा में आ गया है। इसी बीच निर्देशक को लेकर एक खबर सामने आई है कि उन्होंने मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। आज मुंबई में घर खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर है। मुंबई में घर खरीदना आज हर व्यक्ति का सपना होता है। मिली जानकारी के अनुसार, विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक फ्लैट खरीदा है। एक्स्टसी रियल्टी के अनुसार, यह फ्लैट उनसे विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा है। उन्होंने जिस बिल्डिंग में फ्लैट लिया है वह 30 फ्लोर की होगी। उन्हें 3258 वर्ग फुट का क्षेत्रफल मिलने वाला है और इसमें 3 कार पार्क करने की सुविधा होगी। इस फ्लैट की कीमत 17.92 करोड़ रुपए होगी।
हाल ही में विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने स्टांप ड्यूटी के लिए 1.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वेबसाइट Indextap.com की मदद से उनके दस्तावेजों की जांच की गई है। इस इमारत में एक वर्ग फिट की कीमत 55,000 रुपये है। इस इलाके में बॉलीवुड की कई हस्तियां रहती हैं। शाहिद कपूर ने हाल ही में वर्ली इलाके में एक घर खरीदा है।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
‘धुरंधर 2’ पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन, आदित्य धर को दी चेतावनी, दो कलाकारों की जमकर तारीफ
‘Operation Sindoor’ पर बनेगी मेगा फिल्म, निर्देशन की कमान संभालेंगे विवेक अग्निहोत्री, फैंस हुए एक्साइटेड
Vivek Agnihotri On Nepotism: विवेक अग्निहोत्री की नेपोटिज्म पर दो टूक, बोले- हर मौका गलत नहीं होता
‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री फिल्म ‘दिल्ली फाइल्स’ पर काम कर रहे हैं। साथ ही कुछ दिनों पहले इस बात का भी खुलासा किया गया था कि एक वेब सीरीज दर्शकों के सामने लाई जाएगी। इस बीच, इस सीरीज का विषय, इसमें कौन से कलाकार होंगे और कब रिलीज होगी, इसका अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।
After the huge success of the kashmir files director vivek agnihotri bought a luxurious house in mumbai this is the price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














