- Hindi News »
- Entertainment »
- Actress Aindrita Ray Missing From Promotions Of Vikram Bhatts Judaa Hoke Bhi Know This Big Reason
विक्रम भट्ट की ‘जुदा होके भी’ के प्रमोशन से एक्ट्रेस ऐंद्रिता रे गायब? जानिए ये बड़ी वजह
जुदा होके भी भारत की पहली वर्चुअल फिल्म है और इसकी शूटिंग ऐंद्रिता के लिए किसी लाइफटाइम अनुभव से कम नहीं थी।
- Written By: उज्वला धारपवार

मुंबई: विक्रम भट्ट की वर्चुअल वर्ल्ड प्रोडक्शन ‘जुदा होके भी’ (Judaa Hoke Bhi) 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन फिल्म के प्रोमोशंस के दौरान एक बड़ी बात नोटिस की जा रही है और वह यह है कि मूवी की अभिनेत्री ऐंद्रिता रे कहीं नहीं दिख रही हैं।लेकिन यह कोई स्टार के नखरे नहीं हैं, बल्कि एक और वजह है उनके प्रोमोशंस से गायब होने की। दरअसल साउथ स्टार एक भयानक पर्सनल संकट के दौर से गुजर रही हैं।
हमें पता चला है कि ऐंद्रिता के पति, दिगंथ, जो खुद एक बड़े कन्नड़ स्टार हैं, हाल ही में एक भयानक कार हादसे से गुज़रे हैं और उनकी पत्नी, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह ठीक हैं, उनकी देखभाल कर रही हैं। जुदा होके भी के प्रचार से गायब होने के बारे में ऐंद्रिता कहती हैं, “मैं थोड़ी निराशा महसूस कर रही हूं कि मैं अपनी फिल्म जुदा होके भी को प्रोमोट करने के लिए मुम्बई में नहीं आ सकी। लेकिन कई बार हालात हमारे हाथ में नहीं होते। मैं उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं जिस दिन फिल्म दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में पेश की जाने वाली है। इसे बनाने के लिए हम सभी ने बहुत मेहनत की है।”
यह अभिनेत्री ऐंद्रिता का बॉलीवुड में डेब्यू है और उनके लिए भट्ट कैंप से बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी। “मैं भट्ट कैंप के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित थी। मुझे याद है कि शूटिंग का पहला दिन अक्षय (ओबेरॉय) और मेरे दोनों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। हमने बहुत मुश्किल सीन के साथ शुरुआत की, इस सीक्वेंस में बहुत सारी भावनाएं थीं और गुस्सा था। महेश भट्ट सर भी सेट पर थे और जब वे बता रहे थे कि वे किस तरह से हमसे सीन को प्ले करना चाहते हैं, और हमारे पास विक्रम सर भी थे जो परफेक्शन के मामले में बहुत सख्त थे। हम अपने दृश्यों को लेकर आगे बढ़े और उम्मीदों पर खरे उतरे। कुल मिलाकर, यह काफी यादगार और सीखने वाला अनुभव था।” ऐंद्रिता कहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जुदा होके भी भारत की पहली वर्चुअल फिल्म है और इसकी शूटिंग ऐंद्रिता के लिए किसी लाइफटाइम अनुभव से कम नहीं थी। “यह मेरी पहली फ़िल्म थी जिसे विरचुअल फॉर्मेट पर शूट किया जा रहा था। इसके लिए बहुत धैर्य की जरूरत थी, लेकिन अंत में इसका परिणाम बहुत संतोषजनक था। विक्रम सर बहुत ही फनी नेचर के इंसान हैं, इसलिए वह उन सभी मुश्किल सीन के लिए एकदम सही डायरेक्टर थे। उन्होंने सेट पर माहौल इतना फ्रेंडली रखा कि हम सभी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया।” अभिनेत्री कहती हैं।
फिल्म का ट्रेलर जहां खूब चर्चा में है, वहीं इसका म्युज़िक भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जगह बना रहा है। ऐन्द्रिता कहती हैं, “संगीत निश्चित रूप से “जुदा होके भी” का मुख्य आकर्षण है। विक्रम सर को बेहतरीन संगीत की परख है और इस फ़िल्म का हर एक गीत कानों में रस घोलता है।”
Actress aindrita ray missing from promotions of vikram bhatts judaa hoke bhi know this big reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Apr 04, 2026 | 09:39 AMकेरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
Apr 04, 2026 | 09:38 AMकेरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
Apr 04, 2026 | 09:37 AMCIDCO Scam: नवी मुंबई में सैलरी से 173% ज्यादा संपत्ति, अधिकारी और पत्नी पर FIR
Apr 04, 2026 | 09:32 AMWeekly Horoscope: 05 से 11 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? ग्रहों की चाल बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर
Apr 04, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में पाइपलाइन फॉल्ट से जलापूर्ति बाधित, मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू; लक्ष्य पर संकट
Apr 04, 2026 | 09:28 AMPune में पानी बिल विवाद के बीच PMC का बड़ा कदम, 25 करोड़ भुगतान के बाद सप्लाई जारी
Apr 04, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














