- Hindi News »
- Entertainment »
- Actor Annu Kapoor Cheated Of Rs 4 36 Lakh In The Name Of Kyc
अभिनेता अन्नू कपूर के साथ केवाईसी के नाम पर 4.36 लाख रुपये की ठगी
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : जानेमाने फिल्म (Film) अभिनेता (Actor) अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) का शिकार हो गए और निजी क्षेत्र के एक प्रमुख बैंक में उनके खाते से 4.36 लाख रुपये निकाल लिए गए। हालांकि, पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने के कारण उन्हें 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। ओशिवरा थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने कपूर को फोन किया और उसने अभिनेता से कहा कि उनका केवाईसी विवरण अपडेट करने की आवश्यकता है।
इसके बाद उसने अन्नू कपूर से अपने बैंक खाते का विवरण और वन टाइम पासवर्ड साझा करने को कहा, जिसे उन्होंने कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, ‘कुछ समय बाद, फोन करने वाले व्यक्ति ने अन्नू कपूर के खाते से 4.36 लाख रुपये दो अन्य खातों में अंतरित कर दिए। बैंक ने तुरंत ही उन्हें इस लेनदेन के बारे में सूचित करने के लिए फोन किया और उन्हें यह भी बताया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई है।’
सम्बंधित ख़बरें
Annu Kapoor On Om Puri: अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाया धोखे का आरोप, बहन की शादी को बताया दर्दनाक अनुभव
Annu Kapoor Birthday: 22 साल की उम्र में बने 70 साल के बुजुर्ग, एक नाटक ने बदल दी अन्नू कपूर की किस्मत
‘जैसी डिमांड, वैसी सप्लाई’, अन्नू कपूर विथ नवभारत में खुलकर हुई बात, कहा- फिल्मों की विकृति के लिए..
Annu Kapoor Birthday: बॉलीवुड के इनसाइक्लोपीडिया हैं अनु कपूर, जानते हैं सबके रिश्तों का भेद
उन्होंने कहा कि अन्नू कपूर ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और जिन बैंकों में पैसा भेजा गया था, उनसे संपर्क किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इन बैंकों ने दोनों खातों पर रोक लगा दी है और अन्नू कपूर को 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।’ (एजेंसी)
Actor annu kapoor cheated of rs 4 36 lakh in the name of kyc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
May 25, 2026 | 06:26 AMNagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














