- Hindi News »
- Entertainment »
- Abhishek Bachchan Says He Is Not Interested To Join Politics As He Gears For The Release Of His Netflix Comedy Drama Film Dasvi With Nimrat Kaur
मुझे राजनीति में कदम रखने में कोई दिलचस्पी नहीं: अभिषेक बच्चन
एक अशिक्षित राजनेता के किरदार में नजर आएंगे एक्टर अभिषेक बच्चन, जो की जेल में रहकर अपनी दसवीं की पढ़ाई को पूरा करेंगे। उनकी ये फिल्म 'दसवीं' 7 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
- Written By: आकाश जायसवाल

Photo- Instagram
मुंबई: ‘रिफ्यूजी’ (Refugee), एलओसी कारगिल (LOC Kargil), ‘सरकार’ (Sarkar) और ‘गुरु’ (Guru) समेत कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके अभिनेता अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘दसवीं’ में एक अशिक्षित हरियाणवी राजनेता का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस निम्रत कौर और यामी गौतम लीड रोल में हैं। अभिषेक ने नवभारत से की विशेष चर्चा के दौरान बताया कि अपने पिता अमिताभ बच्चन की कभी हार ना मानने की सलाह को दिल में रखकर वो अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं। पेश है इस बातचीत के कुछ अंश…
एक कलाकार के रूप में दर्शकों के प्रति कितना जवाबदार महसूस करते हैं? फिल्में जब फ्लॉप होती हैं तो इसे कैसे हैंडल करते हैं?
मेरा ऐसा मानना है कि मेरी हर नई फिल्म में किरदार में नयापन होना जरुरी है क्योंकि अगर वही काम मैं दोहराते रहूं तो लोग मुझसे बोर हो जाएंगे। करियर की शुरुआत से यही मेरी कोशिश रहती है और मेरी हालिया 2-3 फिल्मों में भी आप ये बात देख सकते हैं। कोई भी फिल्म अगर दर्शकों को पसंद आए और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करे, तो मेरी नजर में वो फिल्म अच्छी है, लेकिन ऐसा न होने पर मैं मानता हूं कि वो फिल्म बुरी थी, क्योंकि जब दर्शक हमारी फिल्मों की टिकट खरीदते हैं तो उनके प्रति हमारी जवाबदेही होती है। दर्शकों को वही दिखाया जाए जो वो देखना चाहते हैं, क्योंकि वो उसके लिए पैसे चुका रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt का पत्ता साफ! ‘Raazi’ रीमेक में Yami Gautam निभा सकती हैं सहमत का रोल, फिल्म की चर्चा हुई तेज
यामी गौतम ने छुपकर देखी ‘धुरंधर 2’, भरे थिएटर में बहन संग एंजॉय किया शो, वीडियो हुआ वायरल
Netflix हुआ महंगा, अब हर महीने बढ़ेगा खर्च, मिडिल क्लास यूजर्स को झटका
‘राष्ट्रवादी होना कब से गलत?’ यामी गौतम का पुराना बयान फिर वायरल, ‘धुरंधर 2’ के बाद छिड़ी बहस
अपने माता-पिता की तरह अगर राजनीति में आने का मौका मिला तो क्या आप इस विकल्प को चुनेंगे?
नहीं, बिल्कुल नहीं। मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं एक कलाकार के रूप में खुश हूं और इसलिए इस पर कभी विचार भी नहीं किया।
‘दसवीं’ के ट्रेलर में बढ़िया ढंग से हरयाणवी बोलते नजर आए, इसके लिए किस प्रकार ट्रेनिंग की?
हर कलाकार अपने किरदार पर खूब मेहनत करता है और मैंने भी यहां अपने रोल के लिए काफी लगन से काम किया। हरयाणवी एक्सेंट को सीखने-समझने के लिए हमने काफी वर्कशॉप किये थे। हमारे निर्देशक तुषार जलोटा ने हमारे लिए सुनीता नाम की एक डायलेक्ट कोच को नियुक्त किया था। उन्होंने फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान को भी ट्रेन किया था। तो उन्होंने काफी वक्त दिया हमें और हमने मिलजुलकर एक एक शब्द पर काम किया जिसका नतीजा है कि मेरे किरदार पर वो निखर कर आया है।
दसवीं को लेकर कितने उत्साहित हैं, फिल्म के ट्रेलर को बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है?
इस फिल्म के लिए हमने करीब एक साल पहले शूटिंग शुरू की थी और अब इस बात से खुश हूं कि आखिरकार एक बार फिर दर्शकों के बीच हाजिर होने का मौका मिल रहा है। जब हमारे काम को दर्शकों से बढ़िया प्रतिसाद मिलता है तो कलाकार के रूप में हमें प्रेरणा मिलती है कि हम और भी बढ़िया काम करें।
हमारे देश में किसी भी राजनेता के लिए बुनियादी शिक्षा का होना कितना जरूरी है?
देखिए शिक्षा का मतलब केवल मार्क्स लाना नहीं होता, ये एक विचारधारा है. कागजी शिक्षा आपको किसी कार्य के लिए पात्र या अपात्र नहीं बना सकती। इंसान के जीवन सही मूल्यों का होना बेहद जरूरी है। मैं इतना शिक्षित तो नहीं कि इस बात का जवाब दे सकूं कि राजनेताओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता होना चाहिए या नहीं क्योंकि मैं राजनीति में हूं नहीं। ये भी हो सकता है एक राजनेता जो दसवीं पास न हो, लेकिन वो 40-50 वर्ष से सक्रिय है, उसने भी दुनिया देखी है। तो उसके पास भी समाज की गहरी समझ होती है।
फैंस का मानना है कि आप लाजवाब लेकिन अंडररेटेड एक्टर हैं, इस पर क्या कहना चाहेंगे?
मैं इन बातों में विश्वास नहीं रखता क्योंकि अगर दर्शकों को ऐसा लगता है इसका मतलब वो मुझे चाहते हैं। दर्शकों ने मुझे 22 साल तक उनका मनोरंजन करते रहने का मौका दिया है तो मैं अंडररेटेड तो नहीं हूं। मेरा हृदय खुशी और आभार से भर जाता है जब भी सोचता हूं कि मैं 22 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हूं।
अपने पिता अमिताभ बच्चन से कितनी प्रेरणा मिलती है?
मैं जब भी घर लौटता हूं तो देखता हूं कि एक 80 साल के नौजवान हमारे घर में बैठे हैं जो आज भी काम कर रहे हैं। आज भी उनमें वही भूख है। मेरे घर में ही एक ऐसे व्यक्ति है जो इतने साल में दुनियाभर की सफलता प्राप्त करने के बावजूद रोज सुबह उठकर काम पर चले जाते हैं। मेरे लिए परिश्रम करने के मापदंड ऊंचे रहे हैं और ये काफी फायदेमंद भी है।
Abhishek bachchan says he is not interested to join politics as he gears for the release of his netflix comedy drama film dasvi with nimrat kaur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Apr 02, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM














