Alia Bhatt का पत्ता साफ! ‘Raazi’ रीमेक में Yami Gautam निभा सकती हैं सहमत का रोल, फिल्म की चर्चा हुई तेज

Yami Gautam Raazi Role: ‘राजी’ के रीमेक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लेखक हरिंदर सिक्का ने यामी गौतम को लेकर बड़ा बयान दिया और मेघना गुलजार पर भी नाराजगी जताई।
Yami Gautam and alia bhatt
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt Out Raazi Movie: फिल्म धुरंधर 2 के बढ़ते क्रेज के बीच अब एक और दिलचस्प बहस छिड़ गई है। लेखक हरिंदर सिक्का ने अपनी चर्चित कहानी ‘कॉलिंग सहमत’ पर बनी फिल्म राजी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे रीमेक की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजी रीमेक को लेकर क्या है चर्चा?

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने हरिंदर सिक्का से ‘राजी’ के रीमेक को लेकर सवाल किया और सुझाव दिया कि इस बार यामी गौतम को मुख्य भूमिका में लिया जाए। यूजर ने यह भी कहा कि असली कहानी बिना किसी बदलाव के दर्शकों तक पहुंचनी चाहिए। इस पर लेखक ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्होंने यामी गौतम की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन अभिनेत्री बताया। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनका सर्वश्रेष्ठ काम अभी आना बाकी है।

‘नो कमेंट’ ने बढ़ाया सस्पेंस

जब एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या रीमेक बनने वाला है, तो सिक्का ने “नो कमेंट” कहकर जवाब दिया। उनके इस छोटे से जवाब ने ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है। हालांकि, अब तक किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है।

मेघना गुलजार पर साधा निशाना

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा लेखक के उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर मेघना गुलजार को चुनने को अपनी “सबसे बड़ी गलती” बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह यह समझ नहीं पाए कि निर्देशक का नजरिया कहानी के मूल भाव को प्रभावित कर सकता है। उनके मुताबिक, फिल्म में मुख्य किरदार की असल भावना को पूरी तरह नहीं दिखाया गया।

‘राजी’ की सफलता पर नहीं पड़ा असर

हालांकि, इन विवादों के बावजूद राजी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और जयदीप अहलावत  जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था।

क्या सच में बनेगा रीमेक?

फिलहाल, ‘राजी’ के रीमेक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हरिंदर सिक्का के बयानों ने फैंस के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट को लेकर क्या नया अपडेट सामने आता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com