अभिषेक बच्चन पर लगा अवॉर्ड खरीदने का आरोप, भड़के एक्टर; बोले- मैं गलत साबित करके दिखाऊंगा
Abhishek Bachchan Controversy: अभिषेक बच्चन पर फिल्मफेयर अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगा है। जिसके बाद अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और कहा कि मैं साबित करके दिखाऊंगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अभिषेक बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Abhishek Bachchan Replys To Award Allegations: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच अभिनेता ने हाल ही में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में बेस्ट एक्टर का खिताब जीता। उन्हें यह अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए मिला था। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर इस सम्मान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने अभिषेक बच्चन पर आरोप लगाया कि उन्होंने यह अवॉर्ड “खरीदा” है। यूजर ने लिखा, “भले ही वो एक अच्छे इंसान हों, लेकिन पेशेवर तौर पर वे इस बात की मिसाल हैं कि कैसे पैसे और पीआर के दम पर अवॉर्ड्स जीते जा सकते हैं, भले ही करियर में कोई सोलो ब्लॉकबस्टर न हो।”
As much as he’s an affable guy, I hate to say that professionally #AbhishekBachchan is the prime example of how buying awards and aggressive PR pushes can keep you relevant… even if you don’t have a single SOLO blockbuster in your career. He won an award for #IWantToTalk this… pic.twitter.com/bMLdiMYIen — Navneet Mundhra (@navneet_mundhra) October 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
काजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
Priyanka Chopra Net Worth: थलापति विजय की फिल्म से शुरू हुआ सफर, आज हैं करोड़ों की हैं मालकिन
अभिषेक बच्चन को यूजर्स ने किया ट्रोल
यूजर ने आगे कहा कि “‘आई वॉन्ट टू टॉक’ को कुछ गिने-चुने रिव्यूअर्स ने ही देखा है। इससे बेहतर एक्टर्स इंडस्ट्री में मौजूद हैं जो असली पहचान और अवॉर्ड्स के हकदार हैं, लेकिन उनके पास इतना बड़ा पीआर सिस्टम नहीं है।”
इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने बेहद शांत और संयमित लहजे में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “रिकॉर्ड साफ करने के लिए बता दूं मैंने कभी कोई अवॉर्ड नहीं खरीदा और ना ही किसी तरह का आक्रामक पीआर किया है। मेरी हर सफलता के पीछे बस मेहनत, खून, पसीना और लगन है। मुझे पता है आप मेरी बात पर विश्वास नहीं करेंगे, इसलिए अब मेरा मकसद है कि मैं और कड़ी मेहनत करूं ताकि भविष्य में मेरी किसी उपलब्धि पर कोई श
ये भी पढ़ें- पहली नजर में ही जहीर इकबाल पर दिल हार बैठीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- बस इसी से करनी है शादी
एक्टर ने पोस्ट पर दिया करारा जवाब
अभिषेक के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैंस ने उनकी विनम्रता और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि “यही बच्चन परिवार की असली शालीनता है।” बता दें, फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ में अभिषेक बच्चन ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है जो समाज के भ्रष्ट तंत्र से लड़ता है। यह फिल्म न केवल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट मानी जा रही है बल्कि उनके अभिनय को भी नई ऊंचाई पर ले गई है।
