अभिषेक-करिश्मा के ब्रेकअप की वजह 23 साल बाद आई सामने, डायरेक्टर ने किया खुलासा
Abhishek Bachchan और करिश्मा कपूर की शादी होने वाली थी, दोनों की सगाई हो चुकी थी, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब 23 साल बाद उनके ब्रेकअप के पीछे की वजह पता चली है। सुनील दर्शन ने खुलासा किया है।
- Written By: अनिल सिंह
अभिषेक-करिश्मा ने खुद नहीं तोड़ा था रिश्ता, सुनील दर्शन ने किया बड़ा खुलासा
Abhishek Bachchan Karisma Kapoor Breakup: अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर करीब 25 साल पहले साल 2000 में रिलेशनशिप में थे। 2002 में दोनों हां मैंने भी प्यार किया है नाम की फिल्म में नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के शादी की चर्चा हो रही थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी। जया बच्चन ने साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर करिश्मा कपूर को अपनी बहू तक घोषित कर दिया था, लेकिन 2 महीने बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों का ब्रेकअप किस वजह से हुआ? इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। अब बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था।
विक्की लालवानी को दिए गए इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने बताया कि वह कपूर फैमिली को करीब से जानते हैं, बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कपूर बहनों की किस्मत की वजह से उनकी जिंदगी में कई दिक्कतें आई। ये अच्छी बात है कि उनकी मां ऐसी हैं, जो हमेशा उन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए मौजूद रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि बबीताजी से कई बार गलतियां भी हुई लेकिन वह इंसान है गलतियां कर सकती हैं, वह भगवान नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
ये भी पढ़ें- रोंगटे खड़े करने वाला है वॉर 2 का ट्रेलर, आशुतोष राणा पढ़ा रहे गीता का पाठ
क्यों हुआ था अभिषेक और करिश्मा का ब्रेकअप
सुनील दर्शन ने बताया कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन दोनों उनकी एक फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। 2002 में यह फिल्म हां मैंने भी प्यार किया है रिलीज हुई थी। सुनील दर्शन ने बताया कि आपको दोनों के बीच की केमिस्ट्री उस फिल्म में नजर आएगी। वह उनके असली जिंदगी का बॉन्ड है। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से रिश्ता नहीं तोड़ा था, बल्कि परिवार के प्रेशर के आगे दोनों को अलग होना पड़ा।
ये भी पढ़ें- 7 दिन में ही टूटा सैयारा का रिकॉर्ड, पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन भरी हुंकार
ब्रेकअप के बाद दोनों ने किसी और को बनाया हमसफर
अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप के बाद करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी कर ली थी, तो वहीं अभिषेक बच्चन ने ब्रेकअप के करीब 5 साल बाद 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय से शादी की थी। लेकिन अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के बीच ब्रेकअप किस वजह से हुआ इस बात का कभी खुलासा नहीं हुआ था। अब करीब 23 साल बाद फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों ने अपनी राहें अलग-अलग क्यों की थी।
