मां को याद कर इमोशनल हुईं आरती सिंह, कहा- ‘मुझे प्यार जाहिर करने का मौका नहीं मिला
Aarti Singh ने मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें कभी प्यार जाहिर करने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब वह हर सांस में यह प्यार जताना चाहती हैं।
- Written By: अनिल सिंह
'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह को आई मां की याद, इमोशनल नोट वायरल
Aarti Singh Gets Emotional: टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री आरती सिंह बुधवार को अपनी मां को याद कर बहुत भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की और उसके साथ एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। आरती की यह भावुक पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने फैंस के साथ अपनी भावनाओं और यादों को साझा किया है।
आरती सिंह ने अपनी मां की तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “यह तस्वीर सच में मेरी मां की है। मैं उनको बहुत याद कर रही हूं। पिछले कुछ हफ्तों में मां की याद ज्यादा आ रही है।”
आरती ने अपने दिल की बात लिखते हुए कहा कि वह अपनी मां को अपने अंदर महसूस कर रही हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे कभी अपनी मां से प्यार जाहिर करने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब मैं हर सांस में यह प्यार जताना चाहती हूं।” इस भावुक पोस्ट के साथ उन्होंने प्यार और उदासी को दर्शाने वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
आरती सिंह का टेलीविजन करियर
आरती सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी शो ‘मायका’ से की थी, जिसमें उन्होंने सोनी मल्होत्रा खुराना का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘गृहस्थी’ और ‘थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है’ जैसे शो में मुख्य भूमिकाओं में नज़र आईं।
ये भी पढ़ें- शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा को आते थे पैनिक अटैक, पॉडकास्ट में खुलासा
2011 में वह एकता कपूर के शो ‘परिचय- नई जिंदगी के सपनों का’ में दिखीं, जिसके बाद उन्होंने ‘उतरन’ में कजरी की भूमिका निभाई। उन्होंने ‘देवों के देव… महादेव’ में भी काम किया।
कॉमेडी की बात करें तो, आरती ने ‘किलर कराओके अटका तो लटका’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘कॉमेडी क्लासेस’ जैसे शो में भी अपना कॉमिक टैलेंट दिखाया। 2016 में वह ‘ससुराल सिमर का’ में माधवी और ‘वारिस’ में अंबा के मुख्य किरदार में दिखाई दीं।
‘बिग बॉस 13’ का सफर और ब्रेक
आरती सिंह को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2019 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13′ में हिस्सा लेने से मिली, जहां वह चौथे रनर-अप के रूप में उभरी थीं। इस शो के दौरान उन्होंने अपने करियर में आए लंबे ब्रेक और मानसिक दबाव के बारे में भी खुलकर बात की थी। उनका हालिया काम 2023-2024 में आए शो ‘श्रावणी’ में चंद्र भानु ठाकुर के नेगेटिव किरदार में रहा है।
