Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Welcome To The Jungle BO Collection: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बुधवार को हल्की गिरावट के साथ कमाई की है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 02, 2026 | 11:07 AM

मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Welcome To The Jungle Box Office Collection: सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए साल 2026 की शुरुआत काफी बेहतरीन साबित हुई थी। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। अक्षय की सुपरहिट लिस्ट में जल्द ही वेलकम टू द जंगल भी एंट्री ले सकती है।

32 मल्टी स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जिसे फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्रिटिक्स की परवाह किए बिना जनता ने इस फिल्म को देखना पसंद किया है।

वेलकम टू द जंगल का कलेक्शन

वेलकम टू द जंगल का पेड प्रीव्यूज मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग की थी। लेकिन बाद में वीकेंड में वेलकम टू द जंगल का जादू बॉक्स ऑफिस पर छाता हुआ नजर आया है। जहां एक ओर फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया था, वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने के लिए मिली है। सिर्फ 8.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपये के आंकड़े तक ही पहुंच पाया है।

सम्बंधित ख़बरें

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू

Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार

बुधवार को गिरी वेलकम टू द जंगल की कमाई

मंगलवार को टिकटों पर ऑफर के चलते फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को वेलकम टू द जंगल ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बुधवार के दिन एक बार फिर से फिल्म की कमाई को जोरदार झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने अपने छठे दिन सिर्फ 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक फिल्म ने टोटल 87.65 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। इसके अलावा 129.37 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रहा है।

ये भी पढ़ें :- Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

हिट या फ्लॉप इस हफ्ते होगा तय

वेलकम टू जंगल को भारत के साथ ही दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म हिट होने की कगार पर है। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने इस बात को कंफर्म किया था कि इस फिल्म को बनाने में लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Welcome to the jungle box office collection day 7 akshay kumar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 11:07 AM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Box Office Collection
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.