-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Gift To Fans Taare Zameen Par Will Be Free Stream On Youtube
आमिर खान का फैंस को तोहफा, तारे जमीन पर होगी यूट्यूब पर फ्री स्ट्रीम, जानें कब देख सकते हैं फिल्म
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान ने अपने फैंस के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तारे जमीन पर' को यूट्यूब पर फ्रीमें दिखाने की बात कही है। यह फिल्म आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर केवल 1-2 हफ्तों के लिए ही स्ट्रीम की जाएगी।

आमिर खान की तारे जमीन पर होगी यूट्यूब पर फ्री स्ट्रीम
मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के प्रमोशन के दौरान आमिर ने घोषणा की है कि उनकी दिल छू लेने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तारे जमीन पर’ अब यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म आमिर खान टॉकीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर केवल 1-2 हफ्तों के लिए ही स्ट्रीम की जाएगी।
आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ को देखने के लिए फैंस को सीमित समय मिलेगा, जिसके बाद फिल्म को यूट्यूब से हटा दिया जाएगा। यह निर्णय आमिर ने अपनी आगामी फिल्म की थीम और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लिया है। एक इवेंट में आमिर खान ने ‘तारे जमीन पर’ के एक खास सीन का जिक्र करते हुए कहा कि एक नाव वाले दृश्य में दिख रहे लोग शायद फिल्म के निर्देशक अमोल गुप्ते के माता-पिता थे।
आमिर खान ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे नहीं पता, शायद वे अमोल के पेरेंट्स हों। उन्होंने फिल्म में अपने को-एक्टर दर्शील सफारी की भी जमकर तारीफ की, जो सेट पर मस्तीखोर थे लेकिन कैमरे के सामने पूरी गंभीरता के साथ अभिनय करते थे। आमिर खान की अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी सामाजिक विषय पर आधारित होगी, लेकिन इस बार उसमें स्पोर्ट्स और कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
ये भी पढ़ें- RCB की जीत पर इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली को गले लगाते ही छलके आंसू
फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया और कई नए चेहरे नजर आएंगे। फिल्म को दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है और इसे 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल आमिर खान की इस अनोखी पहल से उनके फैंस खासे उत्साहित हैं। ‘तारे जमीन पर’ जैसी क्लासिक फिल्म को एक बार फिर देखने का मौका मिलना किसी सौगात से कम नहीं है। तो अगर आपने यह फिल्म अब तक नहीं देखी या दोबारा देखना चाहते हैं, तो आमिर के यूट्यूब चैनल पर नजर बनाए रखें।
Aamir khan gift to fans taare zameen par will be free stream on youtube
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














