South FilmFare Awards में ‘कल्कि 2898 AD’ का जलवा, अमिताभ बच्चन बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
South Filmfare Awards 2026: 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ‘कल्कि 2898 AD’ का भी जलवा देखने को मिला। जहां अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता, तो वहीं अमिताभ बच्चन भी सम्मानित हुए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan Win Best Supporting Actor Award: 21 फरवरी की शाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रही, जब 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया। इस ग्लैमरस नाइट में सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे एक ही छत के नीचे नजर आए। रेड कार्पेट पर अल्लू अर्जुन, साई पल्लवी, काजल अग्रवाल, पृथ्वीराज सुकुमारन और अरविंद स्वामी की मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया। शानदार फैशन स्टेटमेंट और धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस ने इस अवॉर्ड नाइट को यादगार बना दिया।
हालांकि, इस पूरी शाम पर अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा प्रभाव रहा, तो वह थी पुष्पा 2: द रूल। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब इस फिल्म ने अवॉर्ड समारोह में भी अपना दबदबा कायम रखा।
‘पुष्पा 2’ का अवॉर्ड स्टेज पर कब्जा
अवॉर्ड नाइट में ‘पुष्पा 2’ ने कई प्रमुख कैटेगरी में जीत हासिल की। फिल्म के लीड स्टार अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों के साथ-साथ जूरी ने भी खूब सराहा।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
फिल्म के निर्देशक सुकुमार को बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान मिला। इसके अलावा ‘पुष्पा 2’ ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट म्यूजिक एल्बम जैसी अहम श्रेणियों में भी ट्रॉफी अपने नाम की। कुल चार बड़े अवॉर्ड जीतकर फिल्म ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ कमाई में ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी आगे है।
अमिताभ बच्चन को मिला सपोर्टिंग अवॉर्ड
इस खास मौके पर महानायक अमिताभ बच्चन को भी सम्मानित किया गया। उन्हें कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा की दमदार भूमिका निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इसी कैटेगरी में एक्ट्रेस अंजलि को फिल्म ‘गंगा ऑफ गोदावरी’ के लिए सम्मान मिला।
अन्य विजेताओं ने भी जीता दिल
बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब निवेथा थॉमस को फिल्म 35: चिन्ना कथा काडू के लिए। वहीं क्रिटिक श्रेणी में दुलकर सलमान की फिल्म लकी बास्कर को बेस्ट फिल्म चुना गया। तेजा सज्जा और काजल अग्रवाल को उनकी फिल्म ‘सत्यभामा’ के लिए क्रमशः बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
ये भी पढ़ें- शादी के बाद सामंथा रुथ प्रभु की धमाकेदार वापसी, ‘मा इंटी बंगाराम’ फिल्म इस दिन होगी रिलीज
प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘पुष्पा 2’ के बीच साझा किया गया, जबकि ‘कुर्ची मदाथापेट्टी’ गाने के लिए शेखर मास्टर को बेस्ट कोरियोग्राफर चुना गया। फिलहाल, 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की यह शाम ‘पुष्पा 2’ के नाम रही, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसका जादू लंबे समय तक कायम रहने वाला है।
