Filmfare 2025: अभिषेक-अक्षय से आलिया-करीना समेत बेस्ट एक्टर्स के लिए हुए नॉमिनेट, जानें पूरी लिस्ट
Filmfare Awards News: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का शानदार आयोजन इस बार गुजरात के अहमदाबाद में कुछ ही घंटो में शुरू होने वाला है, तो चलिए जानते हैं बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की पूरी नॉमिनेशन लिस्ट।
- Written By: स्नेहा मौर्या
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Filmfare Awards 2025 Nominations List: बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित समारोह 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इस साल गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने जा रहा है। आज, 11 अक्टूबर 2025 यानी शनिवार को EKA एरेना स्टेडियम में यह भव्य अवॉर्ड शो होगा, जिसकी दिशा में देशभर की नजरें लगी रहेंगी। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और इस बार शो की मेजबानी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान करेंगे, जो पूरे 17 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की मेजबानी करते नजर आएंगे।
जैसा कि हर साल होता है, इस बार भी फिल्मफेयर का मंच ग्लैमर, ग्लिट्ज और मनोरंजन से भरपूर होगा। दर्शकों के लिए कई बड़े लाइव परफॉर्मेंस की व्यवस्था की गई है। इस बार के शो में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, और कृति सेनन जैसे सितारे परफॉर्मेंस देंगे, जो शाम को और भी यादगार बनाने वाले हैं। हालांकि, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार फिल्मफेयर में अपना जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि पहली बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इस मंच पर नजर आएंगे। पवन सिंह और रवि किशन को नॉमिनेशन लिस्ट में जगह मिली है, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए एक बड़ा सम्मान है और इंडस्ट्री की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan पर मद्रास हाईकोर्ट का सख्त फैसला, लीक विवाद के बाद वेबसाइट और केबल रिलीज पर लगी रोक
Hansika Motwani Divorce: तलाक की खबरों पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं
Bhooth Bangla Collection: भूत बंगला की धीमी शुरुआत, अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन किया निराशाजनक कलेक्शन
Richa Chadha ने दिलाई 80 के दशक के सिनेमा की याद, बोलीं- इंडिपेंडेंट फिल्मों को बड़े चेहरों नहीं
बेस्ट एक्टर (मेल) कैटेगरी में इस साल के नॉमिनीज हैं:-
- अभिषेक बच्चन – ‘आई वांट टू टॉक’
- अजय देवगन – ‘मैदान’
- अक्षय कुमार – ‘सरफिरा’
- ह्रितिक रोशन – ‘फाइटर’
- कार्तिक आर्यन – ‘चंदू चैंपियन’
- राजकुमार राव – ‘स्त्री 2’
बेस्ट एक्टर (फीमेल) कैटेगरी में नॉमिनेटेड हैं:-
- आलिया भट्ट- ‘जिगरा’
- करीना कपूर खान- ‘क्रू’
- कृति सेनन- ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’
- श्रद्धा कपूर- ‘स्त्री 2’
- तब्बू- ‘क्रू’
- यामी गौतम- ‘आर्टिकल 370’
ये भी पढ़ें- Rise and Fall में टिकट टू फिनाले को लेकर छिड़ी जंग, धनश्री वर्मा-अर्जुन बिजलानी में हुई जबरदस्त बहस
आपको बता दें, इस साल का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 सभी के लिए एक भव्य मनोरंजन का मंच साबित होगा। क्योंकि बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों के साथ, यह शाम ग्लैमर और रोमांच से भरपूर रहने वाली है। लाइव परफॉर्मेंस, मेजबानी और नॉमिनेशंस के कारण यह अवॉर्ड शो दर्शकों के लिए यादगार बन जाएगा। इसके अलावा इस ग्रैंड इवेंट के लिए कई सितारे पहले से अहमदाबाद पहुंच चुके हैं और हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
