Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मांगकर खाना खा रहे हैं…’ आमिर खान के सौतेले भाई को लेकर Ex-Wife का चौंकाने वाला दावा

Aamir Khan Step Brother News: एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपने पहले पति और आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान की मुफ्लिसी और गंभीर बीमारी के दौर से गुजरने की दर्दनाक सच्चाई बयान की है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 22, 2026 | 02:54 PM

ईवा ग्रोवर ,आमिर खान और हैदर अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Eva Grover On Aamir Khan Step Brother: ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘करिश्मा का करिश्मा’ जैसे फेमस टीवी शो से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे दुखद दौर का खुलासा किया है। ईवा ने बताया कि सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद दर्दनाक रही।

कभी ऐशो-आराम की जिंदगी देखने वाले हैदर आज दाने-दाने को तरस रहे हैं और किसी तरह चाल में अपनी रातें गुजारने को मजबूर हैं। ईवा ग्रोवर और हैदर अली खान की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। जान-पहचान के महज 18 दिनों के अंदर ही हैदर ने ईवा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। हालांकि ईवा की मां इस फैसले के सख्त खिलाफ थीं, लेकिन उन्होंने परिवार से बगावत करके साल 2000 में भागकर शादी कर ली।

जल्दबाजी में शादी और फिर शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

शादी के बाद ईवा के सामने एक ऐसा खौफनाक सच आया, जिससे वे पूरी तरह अनजान थीं। दरअसल हैदर को स्किजोफ्रेनिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारी थी।

सम्बंधित ख़बरें

Thalapathy Vijay Jana Nayagan: ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी विजय की ‘जन नायकन’? एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल

‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द

रवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

CJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक

शादी के केवल तीसरे दिन ही हैदर ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद ईवा को गहरा सदमा लगा। ज्यादा शराब पीने की लत और शक्की मिजाज ने ईवा की लाइफ को नारकीय बना दिया।

ईवा ने इस रिश्ते को बचाने के लिए हर कोशिश की और लगातार 5 सालों तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहती रहीं। जब बेटी का जन्म हुआ और प्रताड़ना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था, तब उन्होंने अपनी और बेटी की सलामती के लिए अलग होने का रास्ता चुना।

इस पूरी घटना में एक खास पहलू यह भी रहा कि शादी से पहले ही आमिर खान ने दूसरे जरियों से ईवा तक मैसेज भिजवाया था कि यह शादी सही फैसला नहीं है, क्योंकि आमिर खुद भी अपने इस परिवार से दूरी बनाकर रखते थे।

चाल में रात बिताने और दो वक्त के भोजन का संघर्ष

अतीत के तमाम कड़वे अनुभवों के बाद ईवा के दिल में अपने पहले पति के प्रति मानवीय संवेदना जीवित है। एक बातचीत के दौरान हैदर की मौजूदा हालत बयां करते हुए ईवा का दर्द साफ छलक पड़ा। आज हैदर के पास न तो रहने के लिए घर है और न ही खाने का ठिकाना है।

कभी कोई दोस्त मदद कर देता है तो कभी वे किसी चाल में आसरा ले लेते हैं। ईवा का कहना है कि जो हुआ सो हुआ, लेकिन एक इंसान के नाते उन्हें हैदर की स्थिति देखकर बहुत दुख होता है। वे आज भी ऐसे लोगों से घिरे हैं जो उन्हें गलत राह पर ले जाते हैं और शराब पिलाते हैं।

कतर एयरवेज की नौकरी से लेकर बदहाली तक का सफर

हैदर अली खान का नाता आमिर खान के परिवार से काफी पुराना रहा है। वे आमिर खान की मां शहनाज के पहली शादी से हुए बेटे हैं। जब शहनाज ने फिल्म मेकर ताहिर हुसैन से शादी की, तब हैदर इस प्रतिष्ठित खान परिवार का हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay Jana Nayagan: ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी विजय की ‘जन नायकन’? एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल

एक्टिंग के क्षेत्र में किस्मत आजमाने से पहले वे कतर एयरवेज में केबिन क्रू के तौर पर काम करते थे। शानदार करियर और बड़े खानदान से ताल्लुक रखने के बाद भी आज वे बेघर और बेसहारा होकर अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर का सामना कर रहे हैं।

बता दें ईवा ग्रोवर ने छोटे पर्दे के शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर के साथ काम किया था और ‘करिश्मा का करिश्मा’ जैसे फेमस टीवी शो से अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Eva grover on aamir khan step brother hyder ali khan claims financial crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 02:54 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.