Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thalapathy Vijay Jana Nayagan: ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी विजय की ‘जन नायकन’? एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल

Thalapathy Vijay Jana Nayagan: तमिलनाडु के सीएम विजय की अंतिम फिल्म जन नायकन रिलीज के लिए तैयार है, जिसके एडवांस बुकिंग में टूटे रिकॉर्ड्स पहले दिन 100 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग का इशारा कर रहे हैं

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 22, 2026 | 02:16 PM

फिल्म 'जन नायकन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jana Nayagan Advance Booking: थलपति विजय के फैंस के लिए यह हफ़्ता बेहद भावुक और उत्साह से भरा हुआ है। लंबे विवादों, कानूनी पेचीदगियों और सेंसर बोर्ड से मिली कठिन चुनौतियों को पार करते हुए विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (हिंदी नाम) बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। राजनीतिक करियर में पूरी तरह कदम रखने से पहले विजय की यह फिल्मों से विदाई मानी जा रही है। यही वजह है कि दर्शक इसे केवल एक फिल्म की तरह नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक पल की तरह देख रहे हैं।

देश भर में जन नायकन को बेहद भव्य पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी की गई है। लगभग 8000 शोज के साथ भारत के कोने-कोने में दर्शक अपनी पसंदीदा सितारे को विदा कहने के लिए तैयार हैं। सिर्फ तमिलनाडु में ही 3500 से ज्यादा शो आयोजित हो रहे हैं। एडवांस बुकिंग होते ही फैंस ने जिस तरह से टिकटें बुक की हैं, उससे कई करोड़ का कलेक्शन महज कुछ ही घंटों में हो गया।

क्या लियो का पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘जन नायकन’

अगर हम विजय की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कम्पेयर करें, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि जन नायकन कितना बड़ा मुकाम हासिल करती है। हालांकि शुरुआती एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में यह उनकी ब्लॉकबास्टर फिल्म लियो से थोड़ी पीछे दिखाई दे रही है, लेकिन इसने उनकी दूसरी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द

रवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

CJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक

Lock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा

फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि जैसे-जैसे जन नायकन रिलीज की घड़ी नजदीक आएगी, टिकट खिड़की पर भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। घरेलू बाजार में पहले ही दिन यह फिल्म शानदार नेट बिजनेस करने का दम रखती है, जो इसे तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में खड़ा कर देगा।

ओवरसीज में दिखेगा थलपति का जलवा

केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी जन नायकन को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे क्षेत्रों में विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को सीधे तौर पर मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिलने वाले शुरुआती खबरों के मुताबिक, विदेशों से होने वाली कमाई में भारी उछाल आने की पूरी उम्मीद है। यदि भारत और ओवरसीज दोनों के आंकड़ों को मिला दिया जाए, तो फिल्म पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये के कल्ब को आसानी से पार कर सकती है।

ये भी पढ़ें: ‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द

राजनीति की नई पारी से पहले सिनेमाई करियर से रिटायर्मेंट

एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म विजय थलपति के करियर का सबसे यादगार अध्याय साबित हो सकती है। विवादों के कारण पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन देरी के चलते यह अब दर्शकों के बीच आ रही है।

इसी बीच विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी के जरिए चुनावी मैदान में उतरकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। इस बहुचर्चित फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज और ममिता बैजू जैसे मंजे हुए कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Jana nayagan advance booking thalapathy vijay 100 crore opening pathaan box office record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 02:16 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • South Cinema
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.