3 Idiots 2 Confirmed: फिर साथ आएंगे आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी, ‘3 इडियट्स 2’ पर शुरू हुआ काम
आमिर खान ने 3 Idiots 2 को कंफर्म करते हुए बताया कि कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी। राजकुमार हिरानी इस पर काम कर रहे हैं और इसमें पुराने किरदार नए अंदाज में नजर आएंगे, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
- Written By: सोनाली झा
3 इडियट्स 2 (फोटो-सोशल मीडिया)
Aamir Khan Film 3 Idiots 2: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 3 इडियट्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्टर आमिर खान ने खुद कंफर्म किया है कि फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। लंबे समय से इस फिल्म के पार्ट 2 की चर्चा चल रही थी, और अब आधिकारिक तौर पर यह साफ हो गया है कि ‘3 इडियट्स 2’ पर काम शुरू हो चुका है।
आमिर खान ने बताया कि इस बार कहानी पहले पार्ट से करीब 10 साल आगे की होगी। यानी दर्शकों को एक बार फिर रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी का नया फेज देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कहानी में वही पुराना जादू बरकरार रहेगा, लेकिन इसके साथ कुछ नया और दिलचस्प भी जोड़ा गया है, जो इसे और खास बनाएगा।
राजकुमार हिरानी फिर संभालेंगे कमान
इस सीक्वल को एक बार फिर राजकुमार हिरानी ही डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने 2009 में इस फिल्म को बनाया था। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा होंगे। आमिर खान ने बताया कि उन्होंने कहानी सुन ली है और यह बहुत खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट पर अभी काम जारी है, लेकिन इसमें वही ह्यूमर और इमोशन है, जिसने पहली फिल्म को सुपरहिट बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘राख’ में विलेन बने आकाश मखीजा ने जीता दर्शकों का दिल, पत्नी भी किरदार देखकर हुईं भावुक
कॉकटेल 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिली पेद्दी और अन्य फिल्मों से टक्कर, ओपनिंग डे पर कमाए करीब 8 करोड़ रुपये
‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का नया प्रोमो जारी, समय रैना और बलराज सिंह घई की हुई नोकझोंक
लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
स्टार कास्ट फिर आएगी साथ
सीक्वल में आमिर खान के साथ आर माधवन और शरमन जोशी भी नजर आएंगे। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि करीना कपूर, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी अपने-अपने किरदारों में वापसी कर सकते हैं। यह वही स्टार कास्ट है, जिसने पहले पार्ट को दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई थी। 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। करीब 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था और उस समय कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
दूसरे प्रोजेक्ट पर भी अपडेट
आमिर खान ने दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर भी अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, लेकिन स्क्रिप्ट से संतुष्ट न होने के कारण फिलहाल इसे रोक दिया गया है। कुल मिलाकर, ‘3 इडियट्स 2’ की घोषणा ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है और अब सभी को इसके ऑफिशियल अनाउंसमेंट और रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
