लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
Sachin Tendulkar Reaction: लगान के 25 साल पूरे होने पर सचिन तेंदुलकर ने फिल्म से जुड़ी खास यादें साझा कीं। सचिन तेंदुलकर ने बताया कि ‘ओ पालनहारे’ गीत उनके परिवार को सुकून देता है।
- Written By: सोनाली झा
सचिन तेंदुलकर और आमिर खान फिल्म लगान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sachin Tendulkar Reaction On Film Lagaan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की प्रतिष्ठित फिल्म ‘लगान’ को भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है। क्रिकेट और देशभक्ति के अनोखे मेल से सजी इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। अब फिल्म के 25 साल पूरे होने के मौके पर क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने इससे जुड़ी कुछ खास यादें साझा की हैं। उन्होंने न सिर्फ फिल्म की तारीफ की, बल्कि बताया कि इसका एक गीत उनके परिवार को आज भी सुकून देता है।
आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने बताया कि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर बचपन में क्रिकेट खेलने के बाद अक्सर घर आकर ‘लगान’ देखा करते थे। इसी दौरान सचिन ने भी कई बार फिल्म देखी और उससे जुड़ाव महसूस किया। उन्होंने कहा कि जब भी घर में किसी तरह की परेशानी या तनाव का माहौल होता है, हम ‘ओ पालनहारे’ गीत सुनते हैं। यह गाना हमें मानसिक शांति और सुकून देता है। लता मंगेशकर की आवाज में यह गीत बेहद भावुक और प्रेरणादायक लगता है।
आमिर खान ने मांगी थी खास मदद
सचिन तेंदुलकर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक रोचक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की तैयारी के दौरान आमिर खान ने उनसे क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की असली आवाज रिकॉर्ड करने में मदद मांगी थी। सचिन ने कहा कि मुझे याद है कि आमिर ने मुझसे पूछा था कि क्रिकेट स्टेडियम के वास्तविक माहौल और दर्शकों के शोर को रिकॉर्ड करने का कोई तरीका है या नहीं। तब मैंने उन्हें सुझाव दिया कि वे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे मैच के दौरान आकर क्राउड की आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
लगान को दी 25 साल पूरे होने की बधाई
वीडियो के अंत में सचिन ने आमिर खान, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम को फिल्म के 25 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘लगान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक ऐसी उपलब्धि है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। साल 2001 में रिलीज हुई ‘लगान’ ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी अंग्रेजी शासन के दौर में लगान माफी के लिए खेले गए क्रिकेट मैच पर आधारित थी।
