

Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda Honeymoon Story: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ग्लोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी चुनौतियों और निजी जिंदगी पर पड़े असर को लेकर खुलकर बात की। खासतौर पर उन्होंने बताया कि शादी के बाद वह और उनकी पत्नी कृति खरबंदा हनीमून पर क्यों नहीं जा पाए।
पुलकित सम्राट ने बताया कि ‘ग्लोरी’ के लिए उन्हें काफी लंबे समय तक कड़ी तैयारी करनी पड़ी। करीब दो साल तक वह अपनी ट्रेनिंग और शूटिंग में इतने व्यस्त रहे कि अपने परिवार और निजी जिंदगी के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी शादी के तुरंत बाद ही काम की जिम्मेदारियां शुरू हो गई थीं। हम चाहकर भी हनीमून पर नहीं जा पाए, जो हमारे लिए सबसे बड़ा त्याग था।
इस दौरान पुलकित सम्राट ने अपनी पत्नी कृति खरबंदा के सपोर्ट की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही कृति अपने प्रोजेक्ट राणा नायडू की तैयारी के लिए काम पर लौट गई थीं। जैसे ही कृति खरबंदा का शेड्यूल खत्म हुआ, पुलकित खुद ‘ग्लोरी’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए। इस तरह दोनों अपने-अपने काम में इतने उलझे रहे कि उन्हें साथ में समय बिताने का मौका ही नहीं मिल पाया।
अब ‘ग्लोरी’ की रिलीज डेट 1 मई नजदीक आ रही है, ऐसे में पुलकित सम्राट का शेड्यूल और भी व्यस्त हो गया है। उन्होंने अपने करीबियों को पहले ही बता दिया है कि रिलीज के दौरान वह लगभग 15 दिनों तक किसी के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। यह उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट को दर्शाता है, जहां वह अपने काम को पूरी प्राथमिकता दे रहे हैं।
पुलकित सम्राट ने यह भी स्वीकार किया कि इस तरह की व्यस्त जिंदगी का असर सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। कलाकार अपने काम के प्रति जुनूनी होते हैं, लेकिन उनके करीबियों को इसके लिए कई बार त्याग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह त्याग बेकार नहीं जाता, क्योंकि यही मेहनत पर्दे पर शानदार प्रदर्शन के रूप में नजर आती है।