Aamir Khan Childhood: ‘मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी’, आमिर खान ने सुनाया बचपन का किस्सा

Aamir Khan Habit: आमिर खान ने खुलासा किया कि उन्हें बचपन में रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी क्योंकि वह एक रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने का ज्यादा शौक था।
Bollywood Actor Aamir Khan Childhood Story Family Strict Rules romantic films restriction
आमिर खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Aamir Khan Family Strict Rules: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में अपने बचपन से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर आमिर ने बताया कि उन्हें बचपन में रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत तक नहीं थी। उनका यह बयान फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि वह एक रूढ़िवादी और सख्त परिवार में पले-बढ़े हैं। उनके माता-पिता अनुशासन को बहुत महत्व देते थे और बच्चों के लिए कई नियम तय थे। आमिर के अनुसार, उन्हें फिल्मों से ज्यादा पढ़ाई और किताबों की ओर प्रोत्साहित किया जाता था। यही वजह थी कि वह बचपन में बहुत कम फिल्में देखते थे और उनका झुकाव पढ़ने की ओर ज्यादा था।

रोमांटिक फिल्मों पर थी पाबंदी

आमिर ने बताया कि अगर वह अपनी मां से फिल्म देखने की अनुमति मांगते भी थे, तो उन्हें कभी-कभी हां मिल जाती थी, लेकिन रोमांटिक फिल्मों को लेकर सख्त मनाही थी। उन्होंने कहा कि उस दौर में परिवार के नियमों के कारण वह सिर्फ सीमित तरह की फिल्में ही देख पाते थे, जिसमें ज्यादातर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में शामिल थीं। आमिर खान ने यह भी बताया कि उन्हें बचपन से ही पढ़ने का काफी शौक था। यही कारण है कि फिल्मों के बजाय वह किताबों में ज्यादा समय बिताते थे।

आज भी कम ही देखते हैं फिल्में

आमिर खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ लोग फुटबॉल खेलते हैं और कुछ लोग उसे देखते हैं, लेकिन वह उन लोगों में से हैं जो फिल्में बनाते हैं, देखने से ज्यादा। दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान आज भी बहुत कम फिल्में देखते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें लेटेस्ट ट्रेंड्स या हॉलीवुड फिल्मों की ज्यादा जानकारी नहीं रहती, क्योंकि वह अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही अपने प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहने वाले हैं। उनकी फिल्म एक दिन में उनके बेटे जुनैद खान और सई पल्लवी नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म लाहौर 1947 भी जल्द रिलीज हो सकती है, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com