‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का नया प्रोमो जारी, समय रैना और बलराज सिंह घई की हुई नोकझोंक
Indias Got Latent Season 2: समय रैना के लोकप्रिय शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान हो गया है। घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने को मिला।
- Written By: सोनाली झा
समय रैना का लोकप्रिय शो इंडियाज गॉट लेटेंट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Samay Raina Show Indias Got Latent Season 2: लंबे समय से चर्चा और अटकलों के बाद आखिरकार कॉमेडी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। शो के होस्ट और कॉमेडियन समय रैना ने मजेदार अंदाज में फैंस को यह खुशखबरी दी। खास बात यह है कि इस बार शो सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें समय रैना और बलराज सिंह घई नजर आए। वीडियो में दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत होती है। बलराज समय से सवाल करते हैं कि आखिर वह यूट्यूब छोड़कर नेटफ्लिक्स पर कैसे पहुंच गए। इस पर समय मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं और बातचीत के दौरान खुलासा करते हैं कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
दो प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की खास वजह
वीडियो में बलराज यह भी पूछते हैं कि जब शो यूट्यूब पर भी उपलब्ध होगा, तो दर्शक उसे नेटफ्लिक्स पर क्यों देखेंगे? इस सवाल के जवाब में समय रैना कहते हैं कि नेटफ्लिक्स पर विज्ञापन नहीं आते। इसके बाद वीडियो में एक व्यक्ति आता है, जो खुद को नेटफ्लिक्स कर्मचारी बताता है और कहता है कि नेटफ्लिक्स पर कमेंट सेक्शन नहीं होता, इसलिए दर्शकों की आलोचना से बचा जा सकता है। हालांकि, समय अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं कि गालियां तो पड़ेंगी और वो हम देंगे, क्योंकि हमारे शो में कोई फिल्टर नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
50 हजार खर्चा कर दिए हैं, डायरेक्टर के ताने का किशोर कुमार ने दिया जवाब, जानें जय जय शिव शंकर का मजेदार किस्सा
फैंस ने जाहिर की खुशी
शो की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक रहा। कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा कि कॉमेडी का यह अंदाज लंबे समय बाद फिर लौट रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि वह सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है क्योंकि यह शो तनावभरे माहौल में मनोरंजन का एक अच्छा माध्यम साबित होता है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने बोल्ड और बेबाक कॉमेडी स्टाइल के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि शो को लेकर लोगों की राय अक्सर बंटी रहती है। लेकिन सीजन 2 की घोषणा ने एक बार फिर इसे चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
