- Hindi News »
- Elections »
- West Bengal Election 2026 Ed Raid Partha Chatterjee Recruitment Scam Updates
बंगाल चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, पार्थ चटर्जी के घर ED का धावा; काम नहीं आया बीमारी का हवाला
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bengal Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले ईडी ने भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी के घर छापा मारा है। बीमारी का हवाला देकर पूछताछ से बच रहे चटर्जी से अब उनके घर पर ही सवाल-जवाब हो रहे हैं।

पार्थ चटर्जी, फोटो- सोशल मीडिया
Partha Chatterjee ED Raid: पश्चिम बंगाल में चुनावी शंखनाद के बीच आज केंद्रीय बलों की भारी मौजूदगी के साथ ईडी की टीम ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर दस्तक दे दी। चुनाव से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर उस शिक्षक भर्ती घोटाले की यादें ताजा कर दी हैं, जिसने सालों तक बंगाल की राजनीति को हिलाकर रखा था।
शनिवार सुबह भारी सुरक्षा घेरे के बीच जब जांच अधिकारी पार्थ चटर्जी के घर पहुंचे, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है। ईडी के अधिकारियों का मानना है कि चुनाव से पहले कुछ अहम कड़ियों को जोड़ना जरूरी है, जिसके लिए पार्थ चटर्जी से आमने-सामने बैठकर पूछताछ करना जरूरी हो गया था।
काम नहीं आया बीमारी का बहाना
पार्थ चटर्जी पिछले काफी समय से जांच में सहयोग करने से कतरा रहे थे, लेकिन अब एजेंसी ने खुद उनके दरवाजे पर दस्तक दे दी है। इस कार्रवाई का सीधा असर आने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ना तय माना जा रहा है, क्योंकि भ्रष्टाचार बंगाल की राजनीति में हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
पार्थ चटर्जी को जब से कोर्ट से राहत मिली थी, तब से ईडी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए समन भेज चुकी थी। लेकिन हर बार पूर्व मंत्री ने अपनी गिरती सेहत और गंभीर बीमारी का हवाला देकर पेश होने से इनकार कर दिया। उन्होंने जांच एजेंसी को सुझाव भी दिया था कि यदि आवश्यक हो, तो उनसे वीडियो कॉल के माध्यम से या उनके आवास पर ही पूछताछ की जा सकती है।
शिक्षक भर्ती घोटाले की वो कहानी जिसने सबको चौंका दिया
इस पूरे मामले की जड़ें साल 2022 में हुए उस खुलासे में छिपी हैं, जब पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से नोटों के अंबार मिले थे। उस समय करीब 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे, जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद ही चटर्जी को गिरफ्तार किया गया था और वे लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रहे।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में सीक्रेट नियुक्तियों पर बवाल, संविदा कर्मियों के जरिए खेला करने की साजिश! क्यों भड़के सुवेंदु?
हालांकि, सितंबर 2025 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की कुछ शर्तों के कारण उनकी रिहाई में देरी हुई और अंततः वे 11 नवंबर को बाहर आ सके। अब जब वे बाहर हैं और चुनाव सिर पर हैं, तो पुराने गड़े मुर्दों का उखड़ना विपक्ष के लिए एक बड़ा हथियार बन गया है।
प्रसन्ना रॉय और समुद्र बोस पर भी कसा जांच का शिकंजा
ईडी की कार्रवाई केवल पार्थ चटर्जी के घर तक ही सीमित नहीं रही। शनिवार को ही एक अन्य टीम ने न्यू टाउन में प्रसन्ना रॉय के दफ्तर पर भी छापा मारा, जिन्हें इस पूरे घोटाले में ‘बिचौलिये’ के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा, राज्य मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस के बेटे समुद्र बोस को भी पूछताछ के लिए साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स बुलाया गया, जहां उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी हाजिरी दी।
West bengal election 2026 ed raid partha chatterjee recruitment scam updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













