Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: वंचित बहुजन आघाडी ने 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इनकी बढ़ जाएगी टेंशन!

वंचित बहुजन आघाडी (VBA) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ट्रांसजेंडर सहित 11 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को घोषित की। वीबीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 21, 2024 | 05:15 PM

पत्रवार्ता में शामिल वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। नवंबर में चुनाव होने के संभावना जताई जा रही है। लेकिन पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बनी है। लेकिन प्रकाश आंबडेकर की वंचित बहुजन आघाडी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं।

वंचित बहुजन आघाडी (VBA) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ट्रांसजेंडर सहित 11 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को घोषित की। वीबीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि लेवा पाटिल समुदाय से आने वाली ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

वंचित बहुजन आघाडी ने सिंदखेड़ राजा सीट से सविता मुंधे को भी चुनाव मैदान में उतारा है। वह वंजारी समुदाय से हैं। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर के मध्य में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 105, 95, 88 का फॉर्मूला, MVA में सीटों का बंटवारा तय!

वंचित बहुजन आघाडी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है। इसके अलावा पार्टी ने गठबंधन सहयोगियों भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के उम्मीदवारों की घोषणा भी घोषणा की हैं। सुनील गायकवाड़ (बीएपी) 10 – चोपड़ा (एसटी) से उम्मीदवार होंगे। वहीं हरीश उइके (जीजीपी) 59 – रामटेक से उम्मीदवार होंगे।

The Vanchit Bahujan Aaghadi is pleased to declare its first list of candidates for the Maharashtra Assembly elections.

We are also pleased to announce the candidates from our alliance partners — Bharat Adivasi Party (BAP) and Gondwana Gantantra Party (GGP).

• Sunil Gaikwad… pic.twitter.com/eQpfeVC8nb

— Vanchit Bahujan Aaghadi (@VBAforIndia) September 21, 2024

उम्मीदवारों की लिस्ट

विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम
रावेर शमिभा पाटिल वंचित बहुजन आघाडी
सिंदखेड राजा सविता मुंडे वंचित बहुजन आघाडी
वाशिम मेघा किरण डोंगरे वंचित बहुजन आघाडी
धामनगांव रेलवे नीलेश टी विश्वकर्मा वंचित बहुजन आघाडी
नागपुर दक्षिण पश्चिम विनय भांगे वंचित बहुजन आघाडी
साकोली डॉ. अविनाश नन्हे वंचित बहुजन आघाडी
नांदेड़ दक्षिण फारूक अहमद वंचित बहुजन आघाडी
लोहा शिव नारंगले वंचित बहुजन आघाडी
औरंगाबाद पूर्व विकास रावसाहेब दांडगे वंचित बहुजन आघाडी
शेवगांव किसन चव्हाण वंचित बहुजन आघाडी
खानापुर संग्राम कृष्ण माने वंचित बहुजन आघाडी
चोपड़ा सुनील गायकवाड़ भारत आदिवासी पार्टी
रामटेक हरीश उइके गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

कुछ जातियों के परिवारों का आधिपत्य तोड़ना उद्देश्य

पहली उम्मीदवार सूची की घोषणा करते हुए, VBA के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि “अपनी पवित्र विचारधारा के प्रति सच्चे रहते हुए, हमने वंचित, बहुजन समूहों को प्रतिनिधित्व दिया है, जिसका उद्देश्य सच्चा प्रतिनिधित्व और राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना और कुछ जातियों के परिवारों के आधिपत्य को तोड़ना है।”

यह भी पढ़ें:– MVA के मुख्यमंत्री पद को लेकर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, बोलीं- हमारी पार्टी रेस में नहीं

अन्य नामों घोषणा जल्द

प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि “आने वाले दिनों में और नामों की घोषणा की जाएगी। हम कई प्रमुख राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं और जल्द ही और दल हमारे गठबंधन में शामिल होंगे।” उन्होंने कहा कि “ओबीसी-मराठा के बीच दंगे भड़काने में विफल होने के बाद, मुख्यधारा की पार्टियों ने हिंदू-मुस्लिम विभाजन के पुराने और आजमाए हुए तरीके का सहारा लिया है। मुख्यधारा की पार्टियों की चुप्पी पर सवाल उठाया जाना चाहिए।”

Vanchit bahujan aghadi announced candidates for maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2024 | 05:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

2

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.