-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections Seat Sharing Mva Decided
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 105, 95, 88 का फॉर्मूला, MVA में सीटों का बंटवारा तय!
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लेकर मुंबई की 90 फीसदी सीटों पर सहमति बन गई है। अब गठबंधन में शुक्रवार से महाराष्ट्र की सीटों पर चर्चा शुरू हुई है। प्रारंभिक चर्चा में एमवीए में 105, 95 और 88 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है।

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) की चुनावी तैयारी जोर पकड़ने लगी है। महा विकास आघाड़ी में शामिल घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। सूत्रों का दावा है कि गठबंधन में शामिल कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन का लाभ मिला है। जिसके अनुसार राज्य में कांग्रेस बड़ा भाई होगी तो वहीं मुंबई में शिवसेना (उद्धव गुट) ही बड़ा भाई होगा, इस पर गठबंधन में शामिल सभी घटक दल सहमत हो गए हैं। सूत्रों का दावा है कि मविआ में मुंबई की 90 फीसदी सीटों पर सहमति बन गई है। अब गठबंधन में शुक्रवार से महाराष्ट्र की सीटों पर चर्चा शुरू हुई है। प्रारंभिक चर्चा में एमवीए में 105, 95 और 88 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है।
गुरुवार को मुंबई के बांद्रा-पूर्व बीकेसी स्थित सोफिटेल होटल में महा विकास आघाड़ी में शामिल घटक दलों की बैठक हुई थी। बैठक में शामिल मविआ के एक बड़े नेता ने बताया कि चर्चा सकारात्मक रही और मुंबई में शिवसेना उद्धव गुट के प्रभाव को सभी ने स्वीकार किया। इस आधार पर मुंबई में उद्धव गुट को 22 सीटें देने पर सहमति बन गई है। हालांकि उद्धव गुट 23 सीटों की मांग कर रहा है। शेष 14 सीटों पर कांग्रेस और राकां के बीच सामंजस्य व जीतने की क्षमता के आधार सहमति बना ली जाएगी।
यह भी पढ़ें:– MVA के मुख्यमंत्री पद को लेकर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, बोलीं- हमारी पार्टी रेस में नहीं
सम्बंधित ख़बरें
शराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
3 करोड़ दीजिए, मंत्री बना देंगे…केरल की कांग्रेस विधायक को आया फर्जी कॉल; साइबर ठगी का हुआ खुलासा
राहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
कुछ सीटों की अदला-बदली पर चर्चा होनी है। सूत्रों का दावा है कि बैठक में पहले कांग्रेस 115 तो वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) कम से कम 100 सीटों की मांग पर अड़ा रहा। लेकिन काफी देर तक चली चर्चा के बाद कांग्रेस 105 तो वहीं उद्धव गुट 95 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हो गया।
संयुक्त सर्वे के आधार पर बंटवारा
बता दें कि महा विकास आघाड़ी में प्रमुख घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा राज्य के सभी 288 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में संयुक्त रूप से किए गए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर चल रही है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस का विदर्भ में, उद्धव गुट का कोकण एवं मुंबई में तो वहीं राका शरदचंद्र पवार का पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में दबदबा होने की जानकारी सामने आई है। इसी के अनुसार, सीटों का बंटवारा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:– पुणे में धरती फटी और देखते ही देखते समा गया ट्रक, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो
बंटवारे पर सहमति और टकराव
सीट बंटवारे पर सहमति बनने के दौरान सीएम पद को लेकर टकराव भी देखने को मिल रहे हैं। शिवसेना उद्धव गुट सीएम पद पर अपना दावा ठोंक रहा है। जबकि कांग्रेस और राकां शरदचंद्र पवार सीएम पद का फैसला विधायकों की संख्या के आधार पर करने की बात कर रहे हैं। इन सबके बीच शुक्रवार को विधानसभा में कांग्रेस से बयान आया कि लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर सीएम कांग्रेस का ही बनना चाहिए।
इस पर संजय राऊत ने कहा कि आपकी बड़ी जीत में शिवसेना का बड़ा योगदान था। हमने आपको अपनी जीती हुई चार सीटें दीं। इस वजह से आपकी 13 सीटें हुईं हैं। यदि आपको जानकारी नहीं होगी तो अपनी जीत का अध्ययन कर लें।
Maharashtra assembly elections seat sharing mva decided
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; फायरिंग का है मामला
Jul 15, 2026 | 07:41 PMयश की ‘टॉक्सिक’ के चलते बदल सकती है श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की रिलीज, मेकर्स कर रहे नई तारीख पर विचार
Jul 15, 2026 | 07:38 PMजिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
Jul 15, 2026 | 07:37 PMवृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार, नगर निगम और पुलिस ने प्रस्तावित टेंपो स्टैंड का किया निरीक्षण
Jul 15, 2026 | 07:34 PMमहाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर चर्चा की अटकलें
Jul 15, 2026 | 07:28 PM₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट से बदलेगी काशी की तस्वीर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार
Jul 15, 2026 | 07:17 PMगोंदिया में करियर जोन कोचिंग पर GST विभाग की छापेमारी, टैक्स चोरी की जांच शुरू
Jul 15, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














