-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Uddhav Thackeray In Alert Mode Search For New Traitors
उद्धव ठाकरे अलर्ट मोड में, नए गद्दारों की तलाश के लिए माताेश्री पर बुलाई बैठक
- Written By: आकाश मसने
आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में उद्धव फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में रविवार को बांद्रा-पूर्व कलानगर स्थित निवास 'मातोश्री' पर अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों एवं प्रमुख नेताओं की समीक्षा बैठक बुलाई।

उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे एलर्ट मोड में आ गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में उद्धव फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में रविवार को बांद्रा-पूर्व कलानगर स्थित निवास ‘मातोश्री’ पर अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों एवं प्रमुख नेताओं की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में उद्धव ठाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के नेताओं से कहा कि स्थानीय या जिले स्तर पर ऐसे नेताओं का पता लगाया जाएं जो शिंदे गुट या किसी विपक्षी पार्टी के संपर्क में हो।
बताया जा रहा है कि इस बैठक के जरिए उद्धव ने यह जानने का प्रयास किया कि पार्टी में कोई और ऐसा है जो सत्तारूढ़ महायुति सरकार के संपर्क में है और जो चुनाव जीतने के बाद फिर पाला बदलने की इच्छा रखता है। इसी के साथ-साथ उद्धव ने उपस्थित विश्वसनीय साथियों को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:- MVA में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू, कांग्रेस ने बताया कब होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: UPSC का पेपर सुरक्षित, फिर NEET बार-बार कैसे हो जाता है लीक?
हमें मिलेगा शिवसेना का चुनाव चिह्न, नहीं तो फ्रीज होगा धनुष बाण; उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, शिंदे को लगेगा झटका
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उद्धव ठाकरे अलर्ट मोड पर हैं। रविवार को ‘मातोश्री’ पर हुई बैठक में उन्होंने सतर्क रुख अपनाते हुए अपने प्रत्येक संपर्क प्रमुख को तहसीलवार सूचियां दी गई हैं। तहसीलवार सूचियों में स्थानीय समूह प्रमुखों से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों तक सभी विश्वसनीय लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
बैठक में दिए ये निर्देश
बैठक में संपर्क प्रमुख को यह भी जानने का निर्देश दिया कि क्या आपका कोई पदाधिकारी शिंदे की शिवसेना के संपर्क में है? इसी तरह क्या हमारा कोई नेता शासकों के संपर्क में है? इसकी भी जांच करने को कहा गया है। इस बैठक में विनायक राऊत, दत्ता दलवी, सुभाष देसाई, अमोल कीर्तिकर, अरविंद सावंत, मिलिंद नार्वेकर, ओम राजे निंबालकर और विभिन्न क्षेत्रों के नगरसेवक, पदाधिकारी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:- नासिक में मुख्यमंत्री शिंदे को काले झंडे दिखाएंगे किसान
गलतियों को दोहराने से बचें
इस अवसर पर उद्धव ने अपने सांसदों और विधायकों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। ठाकरे ने यह भी कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि जो गलतियां लोकसभा चुनाव में हुई थीं, विधानसभा में उन गलतियां को दोहराने से बचें।
Uddhav thackeray in alert mode search for new traitors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMउज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Aug 05, 2026 | 10:35 PMप्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMमध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
Aug 05, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














